📅 Wednesday, 07 October 2026 | 11:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,784.38 ▼ -283.43 (-0.39%) • निफ्टी 50: 22,682.35 ▼ -93.75 (-0.41%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,700 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
दिल्ली

बंटेंगे तो कटेंगे... को जीवन में उतारा जाना चाहिए : खुलकर समर्थन में आया आरएसएस

📅 27 October 2024, 12:40 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बंटेंगे तो कटेंगे... को जीवन में उतारा जाना चाहिए : खुलकर समर्थन में आया आरएसएस
बंटेंगे तो कटेंगे... को जीवन में उतारा जाना चाहिए : खुलकर समर्थन में आया आरएसएस

नई दिल्ली. 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसए) का खुला समर्थन मिल गया है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने तो इसे जीवन मंत्र जैसा बता दिया। उन्होंने कहा कि 'बंटेंगे तो कटेंगे' को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है। होसबाले ने यह बात मथुरा में आरएसएस की वार्षिक बैठक के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इस बैठक में देशभर से संघ के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

हरियाणा की रैली में दिया मंत्र हुआ हिट

योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में बांटने की विपक्षी दलों की रणनीति के प्रति आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश में मुसलमानों के हाथों बेगुनाह हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे। इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अलग-अलग तरह से इस संदेश को आगे बढ़ाया था।

होसबोले बोले- इसे आचरण में लाना होगा

अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में होसबाले ने कहा, 'इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे अपने आचरण में लाना है। लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं।'

लव जिहाद के प्रति भी किया सतर्क

होसबाले ने भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों की परेशानियों को लेकर भारत सरकार ने कदम उठाए हैं। दुनिया में कहीं भी किसी भी हिंदू को अगर कोई परेशानी होती है तो वह मदद के लिए भारत की तरफ ही देखता है। होसबाले ने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लव जिहाद से समाज में समस्या हो रही है। उन्होंने कहा, 'लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करें। हमारे समाज की बहन-बेटियों को बचाना हमारा काम है।' उन्होंने दावा किया कि केरल में 200 लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया है।

दिल्ली में लव जिहाद ने ली एक और हिंदू की जान

ध्यान रहे कि अभी राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुस्लिम लड़के सलीम ने खुद को संजू बताकर हिंदू लड़की सोनिया को प्यार के जाल में फंसाया। सलीम ने सोनिया के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती कर दिया। सोनिया ने जब शादी दबाव बनाया तो सलीम ने दो दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी और शव को हरियाणा में अपने ननिहाल के गांव में एक खेत में गाड़ दिया।

बीजेपी प्रवक्ता की बातें सुन खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

बंटेंगे तो कटेंगे पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे कोई नारा नहीं बल्कि सदियों की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि बात चुनावों में जीत-हार तक सीमित रहती तो कोई बात नहीं थी, लेकिन जहां भी हिंदू कमजोर पड़ा, वो इलाका देश से कट गया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं ने ताकत नहीं दिखाई तो उनका नरसंहार हुआ। फिर उन्होंने बताया कि लाहौर की 75% आबादी हिंदुओं और सिखों की थी, कराची में हिंदू सिंधी और हिंदू पंजाबी जनसंख्या के दो तिहाई थे, काबुल में 1950 तक एक तिहाई हिंदू-सिख थे, रंगून में एक तिहाई आबादी हिंदुओं की थी, सभी जगहों पर आज हिंदुओं-सिखों का सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि बंटने के प्रति सचेत करने का मतलब अनेकता में एकता का मंत्र है। हम जाति, वर्ग में भले अनेक हों, लेकिन इस आधार पर हम बंटे नहीं बल्कि एकजुट रहें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें