गृह मंत्री अमित शाह ने किया ये बड़ा ऐलान : जानिए क्या है PACS
नई दिल्ली :
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को करनाल में हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पीएम मोदी ने एक बहुत बड़ी योजना का लक्ष्य देश की सहकारिता के लिए रखा है जिसमें 2025 से पहले देश की हर पंचायत में पैक्स की स्थापना की जाएगी और 2 लाख नए पैक्स बनाए जाएंगे.
2 लाख पैक्स बनाने का लक्ष्य
अपने संबोधन में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आजादी से अब तक 65 हजार पैक्स बने हैं, और हमने अगले 3 साल में 2 लाख पैक्स बनाने का लक्ष्य रखा है, इससे पता चलता है कि कोऑपरेटिव का स्केल कितना बड़ा बनने वाला है. उन्होंने कहा कि सरकार नई कोऑपरेटिव नीति भी लाई है, और इसके अलावा भारत सरकार ने 3 कोऑपरेटिव सोसायटीज की स्थापना भी की है.
अमित शाह ने किया ये दावा
अमित शाह ने कहा कि हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक निर्णय लिया कि भारत सरकार एक कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट हाऊस बनाएगी जो सभी कृषि और हस्तकला उत्पादों को विश्व के बाजारों में भेजेगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इतनी जल्दी इस काम को शुरू करके एक बहुत अच्छी शुरूआत की है.
अमित शाह ने कहा कि लगभग सवा साल के कार्यकाल में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने अनेक क्षेत्रों में नई शुरूआत की है. सबसे पहले पैक्स को मजबूत करने का काम शुरू किया गया, उनके लिए मॉडल बायलॉज बनाने की शुरूआत की और हाल ही में पैक्स को सीएससी का काम करने की अनुमति दी गई है. अब ये पैक्स 20 प्रकार की अलग-अलग गतिविधियां कर पाएंगे.
शाह ने बताया कि 150 करोड़ रूपए की लागत से 90 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का इथेनॉल प्लांट भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग से हमारे देश का पेट्रोलियम उत्पादों का आयात भी कम होता है और इस जैविक ईंधन के कारण पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है. शाह ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के समय इथेनॉल ब्लेंडिंग 1 प्रतिशत से भी कम था, जो आज बढ़कर 10 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है और 2025 तक इसे और बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया जाएगा.
जानिए क्या है पैक्स
प्राथमिक कृषि ऋण सोसाइटी (पैक्स) एक बुनियादी इकाई और भारत में सबसे छोटी सहकारी ऋण संस्था में से एक है . यह जमीनी स्तर ग्राम पंचायत और गांव स्तर पर काम करती है .
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी सांसदों को आकाशवाणी भवन से हिरासत में : 'सब याद रखा जाएगा'
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली