📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
दिल्ली

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल हुए

📅 04 May 2024, 05:47 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल हुए
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल हुए

दिल्ली. 

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली पद से हटने के कुछ दिनों बाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. अरविंदर सिंह लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. 

अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. अरविंदर लवली और राजकुमार के अलावा, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक सहित दिल्ली कांग्रेस इकाई के कुछ अन्य जाने-माने चेहरे शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए.

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा.

दिल्ली कांग्रेस इकाई उथल-पुथल और अंदरूनी कलह से घिरी हुई है, क्योंकि शहर के नेता आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन और आलाकमान द्वारा टिकट में स्थानीय नेतृत्व पर 'बाहरी' लोगों को तरजीह दिए जाने से नाराज और परेशान हैं. 

दिल्ली के पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य राजकुमार चौहान ने पिछले महीने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जब दिल्ली कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन पर उनकी 'असहमति' पर आपत्ति जताई थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें