75 साल में पहली बार आधा घंटा लेट होगी 26 जनवरी की परेड, जानिए क्या है कारण
हर साल 26 जनवरी के मौके पर राजपथ में गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस बार भी परेड का आयोजन किया जाएगा। लेकिन ये परेड हर साल की परेड से अलग रहने वाली है। इस बार यह परेड समय से आधा घंटा देर से शुरू होगी। इससे पहले बीते 75 सालों में गणतंत्र दिवस की परेड में कभी देरी नहीं हुई।
क्या है कारण
इस बार देश में कोरोना की तीसरी लहर और उसके प्रोटोकॉल के कारण 26 जनवरी की परेड में देरी हो रही है। इसके अलावा श्रृद्धांजलि सभा के कारण भी परेड थोड़ी देर से शुरू होगी. परेड से पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसके बाद परेड शुरू होगी। हर साल गणतंत्र दिवस की परेड सुबह ठीक 10 बजे राजपथ पर शुरू हो जाती है। इस बार यह परेड 10 की बजाए 10:30 बजे शुरू होगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!