आज देशभर में किसान रेल लाइनों पर देंगे धरना : मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग
नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्च ने देशभर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है. आंदोलन के चलते रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी ट्रेनें अपने सामान्य रूप से सुचारु हैं. रेलवे द्वारा किसी ट्रेन को अब तक रद्द नहीं किया गया है.
मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग : संयुक्त किसान मोर्चा के सभी नेताओं ने अजय मिश्रा टेनी को मोदी सरकार में मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग की है. दरअसल, बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के तुरंत बाद ही संयुक्त किसान मोर्चा ने घटना में न्याय सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की थी. मोर्चा ने साफ कर दिया है कि “लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय मिल जाता तब तक प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.
किसान आंदोलन को लेकर यूपी में अलर्ट : किसान आंदोलन की आड़ में अराजकतत्वों के सक्रिय होने की आशंका ने पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि इसे लेकर अलर्ट किया गया है. अधिकारियों को किसान संगठनों के पदाधिकारियों को आंदोलन में अराजकतत्वों के गड़बड़ी करने की आशंका से जुड़े तथ्यों की जानकारी देने तथा शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. कहीं भी गड़बड़ी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त