📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,166.01 ▼ -605.71 (-0.83%) • निफ्टी 50: 22,601.45 ▼ -178.80 (-0.78%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की बुलाई बैठक : चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

📅 03 October 2023, 01:05 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की बुलाई बैठक : चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान
चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की बुलाई बैठक : चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

नई दिल्ली :

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के पर्यवेक्षकों को बुलाया. बैठक के बाद किसी भी दिन विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान.

चुनाव आयोग अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो मध्य प्रदेश में बीजेपी काबिज है. सबसे ज्यादा नज़र इन तीन राज्यों में चुनावों पर ही है.

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सियासी दलों ने पूरे दमखम के साथ अपने-अपने चुनावी अभियान को धार देने के साथ-साथ उम्मीदवारों की घोषणाएं भी शुरू कर दी हैं. जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, लोग आचार संहिता और चुनाव की घोषणा को लेकर कयास लगाने लगे हैं. ऐसे में पिछले चार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान देखें तो साफ जाहिर होता है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पांचों राज्यों के चुनावों की घोषणा हो सकती है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें