📅 Monday, 05 October 2026 | 02:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
दिल्ली

10 रुपये लीटर और घट सकता है खाद्य तेल का भाव, मिलेगी राहत

📅 05 August 2022, 09:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
10 रुपये लीटर और घट सकता है खाद्य तेल का भाव, मिलेगी राहत
10 रुपये लीटर और घट सकता है खाद्य तेल का भाव, मिलेगी राहत

नई दिल्ली : एक बार फिर से खाने के तेल की कीमतें घट सकती हैं। सरकार ने इस संबंध में कंपनियों से विचार करने को कहा है। खाद्य सचिव ने बृहस्पतिवार को तेल कंपनियों के साथ बैठक की थी। इसमें हर लीटर पर कम से कम 10 रुपये कीमत घटाने की बात कही गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि हाल में तेलों की कीमतें 30 रुपये लीटर तक घटी थीं। सरकार अगर फिर से खाद्य तेलों का दाम घटाने में सफल रहती है तो त्योहारी सीजन में भी इसका फायदा लोगों को मिलेगा। 

150 रुपये से ज्यादा हैं भाव

खाने वाले तेल की कीमतें अभी भी 150 रुपये से ऊपर ही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, मूंगफली तेल का भाव अभी 187.55 रुपये लीटर है। एक महीने पहले भी यह 187.88 रुपये लीटर था। सरसों का तेल 173.9 रुपये लीटर है जो एक महीने पहले 178.32 रुपये था। वनस्पति तेल का भाव155.2 रुपये है। एक महीने पहले 163 रुपये था।

सोया तेल का भाव 10 रुपये गिरा

सोया तेल की कीमत एक महीने में 10 रुपये घटी है। यह 165.5 रुपये से घटकर 157.84 रुपये लीटर पर आ गया है। सूरजमुखी तेल का भाव इसी दौरान 186 से घटकर 171 रुपये लीटर हो गया है। इस समय विदेशी बाजारों में तेल की कीमतें कम हैं। ऐसे में भारत में भी घटाने की मांग हो रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें