📅 Saturday, 12 September 2026 | 05:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ⛈️ उज्जैन: 26°C (गरज के साथ बारिश)
दिल्ली

Covid News Updates: PM मोदी ने आज बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

📅 26 April 2022, 01:47 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Covid News Updates:  PM मोदी ने आज बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक
Covid News Updates: PM मोदी ने आज बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली : आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा होगी. सुत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण इस मामले पर एक प्रेजेंटेशन देंगे.

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2593 नए मामले सामने आए हैं. इसके एक दिन पहले 2,527 केस मिले थे, जिसकी तुलना में संक्रमण के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. इस अपडेट के साथ ही देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 15,873 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 44 मरीजों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.59 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 187.67 करोड़ टीके लगाए गए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें