अखिल भारतीय क्षत्रियवादी पार्टी का गठन : राजा राजेन्द्र सिंह
नई दिल्ली। (पालीवाल वाणी ब्यूरो) अखिल भातरीय क्षत्रिय महासभा ने एक नई पार्टी अखिल भारतीय क्षत्रियवादी पार्टी बनाने के लिए रजिट्रेंशन करा दिया है ताकि क्षत्रिय समाज का विकास हो सके और संसद में भी क्षत्रिय समाज के विकास के काम किया जा सके। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह का कहना है कि आज जो भी पार्टी है। सभी समान्य के लिए कुछ नहीं करते है। सिर्फ अन्य के विकास की बात करते है और समान्य वर्ग लोगो के साथ हमेशा अन्याय करते है। इसलिए मध्य प्रदेश में अखिल भातरतीय क्षत्रिय महासभा के समर्थन से चुनाव लड़ा जायगा और भगवान राम के जन्म स्थल को भगवान राम का राज महल बनाया जाएगा।
? समाज के प्रतिशाली युवाओं को रोजगार दिया जाए
महिला कार्यकारणी अध्यक्ष आरती चौहान का कहना है अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आरक्षण समाप्त करने के लिए प्रयासरत है। समाज के प्रतिशाली युवाओं को रोजगार दिया जाए और एसी/एसटी एक्ट में संसोधन किया जाए। राष्ट्रीय मंत्री शक्ति सिंह चंदेल का कहना है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संपूर्ण विश्व के क्षत्रियों के नेतृत्व की महासभा है। जिसका उद्देश्य अपने राष्ट्र की प्रजा की सुरक्षा विकास आस्था की रक्षा करना है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजा राम के राज महल के निर्माण, आरक्षण को खत्म करते हुए सब पर समान कानून लागू करवाना, धारा 370 खत्म करते हुए अखंड भारत की संकल्पना के लिए संकल्पित है।
? एसी/एसटी एक्ट और नौकरी, उच्च शिक्षा में आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश कुमार सिंह का कहना है कि एसी/एसटी एक्ट और नौकरी, उच्च शिक्षा में आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए। इसे खत्म कर सभी अकादमिक और नियुक्ति संबंधी मामलों में मेरिट आधारित अवसर मुहैया कराया जाए। जिसके चलते सामान्य वर्ग के लोगों का उत्पीडन होता है और सामान्य वर्ग के बच्चों के मन में आत्मविश्वास की कमी होती है। आज देश में सामान्य वर्ग के बच्चों के मन में कुंठा उत्पन्न हो रहा है। राजा राजेन्द्र सिंह का कहना है कि अखिल भारतीय क्षत्रिया महासभा विस्तार करते हुए आज देश में मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, जम्मू काश्मीर, गोवा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक, बिहार, हरियाण आदि प्रदेशों में लगभग 1700 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुका है और जल्द से जल्द 5000 का लक्ष्य पूरा करने का है।

? संपर्क सूत्र :- राजा उमेश कुमार सिंह
राष्ट्रीय प्रमुख मीडिया प्रभारी
मोबाईल नंबर 9953807842
पालीवाल वाणी ब्यूरो...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्रिपुरा सरकार के मिड-डे मील और बिजली क्षेत्र से जुड़े टेंडरों के नाम पर फर्जी टेंडर घोटाले में ED की रेड : 13 ठिकानों पर छापे
हवाई यात्रा मत कीजिए, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार : सुप्रीम कोर्ट : हवाई किराये में असामान्य रूप से भारी बढ़ोतरी