📅 Wednesday, 07 October 2026 | 08:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कांग्रेस बड़ा ऐलान : दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

📅 16 September 2024, 06:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस बड़ा ऐलान : दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस बड़ा ऐलान : दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

नई दिल्ली. अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इस चुनाव में कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा इस्तीफे की पेशकश करना एक राजनीतिक ड्रामा है। आपको बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चार महीने पहले इस्तीफा दे दिया होता तो दिल्ली में जलजमाव के कारण जो 30 से भी अधिक बेगुनाहों की जान गई है, वो शायद नहीं जाती। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वह दो दिन का इंतजार क्यों कर रहे हैं? यह एक राजनीतिक ड्रामा लग रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही उन पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। जल्द से जल्द एक नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाना चाहिए। दिल्ली की जनता जागरूक है और वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने वाले बयान पर कहा कि यह उनकी इच्छा है। अगर वह जेल में सीएम रह सकते हैं तो बाहर भी सीएम रह सकते हैं। हो सकता है कि कुछ और गंभीर मामले हों, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

आपको बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दो दिन के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मनीष सिसोदिया भी सीएम नहीं बनेंगे। वे और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक पार्टी का कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री बनेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें