📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दलित महिला के रेप का आरोप ,मामला दर्ज

📅 27 June 2022, 10:50 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दलित महिला के रेप का आरोप ,मामला दर्ज
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दलित महिला के रेप का आरोप ,मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी पी माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी

हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, जो एक वरिष्ठ नेता के निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं। डीसीपी ने नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि महिला का पति कांग्रेस के कार्यालय में काम करता था। साथ ही, उन्होंने कहा कि महिला का पति होर्डिंग लगाता था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें