📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

एस कुमार्स और प्रमोटर्स-इवेस्टर्स के ठिकानों पर CBI की रेड

📅 15 April 2022, 02:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एस कुमार्स और प्रमोटर्स-इवेस्टर्स के ठिकानों पर CBI की रेड
एस कुमार्स और प्रमोटर्स-इवेस्टर्स के ठिकानों पर CBI की रेड

नई दिल्‍ली : इस समय घोटाला करने वालों पर केंद्रीय जांच एजेंसी सतर्क (central investigative agency alert) हैं। एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने 1,245 करोड़रुपये के बैंक घोटाला का खुलासा किया है। देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियों (textile companies) में एक एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (S Kumars Nationwide Limited) और इसके प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स सहित 14 अन्य के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सीबीआई (CBI) ने 13 ठिकानों पर छापामारी की गयी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के देवास तथा गुजरात की भरूच की एस कुमार्स की कंपनी पर आईडीबीआई बैंक का 1245 करोड़ रुपए से ज्यादा घोटाला सामने आया है जिसको लेकर आज महाराष्ट्र, गुजरात व पश्चिम बंगाल के दर्जनभर स्थानों पर सीबीआई ने छापे मारे। इस संबंध में मुंबई में भी सीबीआई ने छापे मारे हैं।

ताया जाता है कि मध्य प्रदेश के देवास में एस कुमार्स की कंपनी है जिसकी एक इकाई गुजरात के भरूच में भी है। इसका मुंबई में कारपोरेट ऑफिस है। यह कंपनी महीन सूती कपड़े और घरेलू वस्त्रों को बनाती है। कंपनी और उसके प्रमोटरों व निवेशकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत आईडीबीआई बैंक से मिली क्रेडिट और ऋण सुविधा को गलत ढंग से लाभ उठाया। 2012 से 2018 के बीच बैंक फंड का दुरुपयोग कर बैंक से धोखाधड़ी की है। इस तरह बैंक को कंपनी और उसके प्रमोटर्स व इनवेस्टर्स ने मिलकर करीब 1245 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें