Bank Holidays in February 2023 : 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays in February 2023 : अगर आप बैंक संबंधी कोई जरूरी काम निपटाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है. दरअसल, फरवरी का महीना 28 दिन का है, और इस महीने में शनिवार और रविवार का दिन मिलाकर बैंक कुल 10 दिन बंद रहने वाले हैं.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से फरवरी महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है. जिसके अनुसार फरवरी 2023 में अलग-अलग राज्यों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, आप इस दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.
अगर इस महीने में आपका भी बैंक संबंधी कोई रुका है तो उसे समय रहते जरूर पूरा कर लें. क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी तो आपको बैंकिंग से जुड़े काम को निपटाने में दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे में हम आपके लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट लेकर आए हैं.
फरवरी में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां
फरवरी में अलग-अलग राज्यों में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक यूनियनों ने टाल दी दो दिनों की हड़ताल
UFBA और IBA के बीच एक समझौता बैठक के बाद, भारत के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने शनिवार को पहले से नियोजित दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) को वापस ले लिया, जो 30 और 31 जनवरी के लिए निर्धारित थी. अगर इन दोनों दिनों में हड़ताल होती तो बैंक 28, 29, 30 और 31 जनवरी तक लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होते. अब ऐसा नहीं होगा और आम लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम : CEC ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन