📅 Monday, 14 September 2026 | 07:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
दिल्ली

आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका : आयुर्वेदिक संस्‍थान भेजने की मांग मंजूर

📅 04 June 2021, 06:05 PM ✍️ जगदीश राठौर ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका : आयुर्वेदिक संस्‍थान भेजने की मांग मंजूर
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका : आयुर्वेदिक संस्‍थान भेजने की मांग मंजूर

दिल्ली. यौन शोषण के मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू की सेहत को देखते हुए उन्‍हें आयुर्वेदिक संस्‍थान भेजने की याचिका पर सुनवाई करने की मांग मंजूर कर ली है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को ऋषिकेश के आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराने की याचिका पर राजस्‍थान सरकार को नोटिस जारी किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट से पहले राजस्‍थान हाईकोर्ट ने भी आसाराम बापू को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य संबंधी तमाम रिकॉर्ड्स उनके बेटे नारायण साई को उपलब्ध करवाए जाने के आदेश दिए थे.

पालीवाल वाणी ब्यूरो - जगदीश राठौर ✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें