शाह के बाद अजीत डोभाल से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू के पाकिस्तान के साथ होने की कही थी बात
नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद यानी गुरुवार को पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल से मुलाकात की. पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखें तो ऐसे में यह मुलाकात अहम माना जा रही है. कुछ देर पहले पूर्व सीएम ने डोवाल से मुलाकात की. इस्तीफा देने के बाद भी सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा था.
गौरतलब है कि बुधवार को ही अमरिंदर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद राजनीति में सिंह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए.
सिंह ने डोवाल से यह मुलाकात ऐसे वक्त में की है जब पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता का दौर जारी है. पार्टी के पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की कलह दिल्ली तक पहुंच गई है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!