📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

27 करोड़ की घड़ी और 28 करोड़ की ब्रेसलेट जब्त

📅 06 October 2022, 09:20 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
27 करोड़ की घड़ी और 28 करोड़ की ब्रेसलेट जब्त
27 करोड़ की घड़ी और 28 करोड़ की ब्रेसलेट जब्त

दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित तौर पर सात लग्जरी कलाई घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में सीमा शुल्क विभाग यानी कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उसके पास से बरामद घड़ियों में से एक सोने की बनी है जिस पर हीरे जड़े हैं और उसकी कीमत 27.09 करोड़ रुपये है.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क आयुक्त जुबेर रियाज कामीली ने कहा कि कीमत के लिहाज से यह वाणिज्यिक या विलासिता (लग्जरी) के सामानों की सबसे बड़ी जब्ती है.उन्होंने कहा, “मूल्य के संदर्भ में यह एक बार में 60 किलोग्राम सोना जब्त करने के बराबर है.” एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंगलवार को दुबई से यहां पहुंचे आरोपी यात्री को सीमा शुल्कविभाग के अधिकारियों ने रोका. आरोपी भारतीय नागरिक है. बयान में कहा गया कि उसके सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान सात कलाई घड़ियां बरामद हुईं. 

हाई-प्रोफाइल क्लाइंट  को देना था सामान

दिल्ली सीमा शुल्क द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इन घड़ियों के अलावा, यात्री के पास से 28.17 करोड़ रुपये की कुल कीमत के हीरे जड़ित सोने का ब्रेसलेट और एक आईफोन 14 प्रो 256 जीबी की बरामदगी भी हुई है. घड़ियों को जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी यात्री और उसके चाचा का दुबई में महंगी घड़ियों का एक शोरूम है, जिसकी ब्रांच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अन्य स्थानों पर भी हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें