📅 Friday, 13 November 2026 | 10:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अपराध

भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच के दौरान बेटे ने बंद कर दी टीवी, तो गुस्साए पिता ने उतारा मौत के घाट

📅 21 November 2023, 06:14 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच के दौरान बेटे ने बंद कर दी टीवी, तो गुस्साए पिता ने उतारा मौत के घाट
भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच के दौरान बेटे ने बंद कर दी टीवी, तो गुस्साए पिता ने उतारा मौत के घाट

कानपुर। छोटी-छोटी बातों को लेकर रोजाना होने वाले विवाद में सोमवार को एक पिता ने बेटे को गला घोटकर मार डाला। सोमवार सुबह जब मृतक की मौसी चकेरी के अहिरवां स्थित घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।

पुलिस के मुताबिक, खाना बनाने और मैच देखने को लेकर बीती रात दोनों में विवाद हुआ था और शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। चकेरी के अहिरवां स्थित संजीव नगर द्वितीय में 25 वर्षीय फर्नीचर कारीगर दीपक निषाद परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में सिलाई कारीगर पिता गणेश निषाद और मां सुनीता है।

पिता-पुत्र दोनों हैं नशेड़ी 

स्वजन ने बताया कि दो साल पहले दीपक का विवाह फतेहपुर में रहने वाली सुमन से हुआ था। करीब एक साल से वह अपने मायके में ही रह रही है। पिता-पुत्र दोनों नशे के लती थे। पत्नी के जाने के बाद से दीपक अक्सर शराब के नशे में माता-पिता से झगड़ा करता था।

भाई दूज वाले दिन दीपक ने शराब के नशे में माता-पिता से मारपीट की थी। इसके बाद मां भी सरसैया घाट अपने मायके चली गई थी। तब से पिता पुत्र ही अकेले घर पर थे। रविवार रात को क्षेत्रीय लोगों ने पिता पुत्र को झगड़ा करते देखा था। सोमवार सुबह इलाके में रहने वाली दीपक की मौसी रेखा उनके घर पहुंची तो दरवाजा हल्का खुला हुआ था। वह घर के भीतर दाखिल हुईं तो सीढ़ियों पर दीपक का शव पड़ा था। उन्होंने पुलिस और अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। मौसी रेखा की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शराब के नशे में थे पिता-पुत्र

कार्यवाहक एसीपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि नशे की वजह से रोजाना उनके बीच विवाद होता था। रविवार को भी दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान गणेश टेलीविजन पर मैच देख रहे थे तो दीपक बार-बार टेलीविजन बंद कर रहा था। इसके बाद खाना बनाने को लेकर भी दोनों में विवाद हो गया।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →
प्रमुख विषय:

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें