📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अपराध

Deepa Dance Bar में पुलिस की रेड से चौंकाने वाला खुलासा

📅 15 December 2021, 10:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Deepa Dance Bar में पुलिस की रेड से चौंकाने वाला खुलासा
Deepa Dance Bar में पुलिस की रेड से चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई : पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात अंधेरी इलाके के एक बार में रेड किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दीपा बार में दीवार के भीतर तहखानों से 17 बार बालाओं को पकड़ा गया. मेकअप रूम की दीवारों पर लगे शीशे के पीछे वो गुप्त तहखाना था. जिसमें बार बालाओं को छिपाया गया था. पूरे मामले में राजनीति भी शूरू हो गई है. विपक्ष के नेताओं आरोप लगा रहे हैं कि सरकार की मिलीभगत से यह बार चल रहा था. Deepa Dance Bar बदनाम है और यहां से कई बार बड़ी हस्तियां पकड़ी गई हैं. मुंबई में डांस बार पर पाबंदी के बीच एक बार में अवैध रूप से रंग-रलियां मनाई जा रही थीं. अंधेरी स्थित दीपा डांस बार  पर मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने छापा मारा. यहां अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब देखा कि तहखाने में बार बालाओं को रखा गया था. यहां से 17 बार बालाओं को हिरासत में लिया गया. कांच के पीछे तहखाना बना थे. हथौड़े से दीवार तोड़कर पुलिस वहां तक पहुंची. अंदर AC और बिस्तर लगे थे. पुलिस ने Deepa Dance Bar के मैनेजर और कैशियर को भी गिरफ्तार किया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें