📅 Sunday, 04 October 2026 | 01:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

लड़के की चाह में दोस्त को पूजा के बहाने मंदिर ले जाकर चढ़ा दी बलि

📅 14 July 2022, 11:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लड़के की चाह में दोस्त को पूजा के बहाने मंदिर ले जाकर चढ़ा दी बलि
लड़के की चाह में दोस्त को पूजा के बहाने मंदिर ले जाकर चढ़ा दी बलि

मध्य प्रदेश. रीवा से एक हैरान और परेशान कर देने वाली खबर आई है. यहां एक शख्स ने मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए एक युवक की बलि दे दी. आरोपी एक लड़के का पिता बना था और मानव जीवन का बलिदान देने का वादा पूरा करने के लिए उसने ऐसा किया. हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बधौआ गांव के मंदिर परिसर में 6 जुलाई को एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था, जो कि मानव बलि का मामला निकला. 6 जुलाई को मंदिर परिसर से शव बरामद किया गया था. शव की पहचान नहीं हो पाई. रीवा एसपी नवनीत भसीन ने कहा कि मामला SDOP नवीन तिवारी को सौंपा गया और 24 घंटे के अंदर मृतक की पहचान हो गई. 72 घंटे के अंदर केस सॉल्व हो गया.

पूजा के बहाने लेकर गया था मंदिर

SDOP तिवारी ने बताया कि पीड़ित दिव्यांश और आरोपी रामलाल प्रजापति अच्छे दोस्त थे. वे दोनों काला जादू करने वाले थे. रामलाल की 3 बेटियां थीं और वो बेटा चाहता था. उसने देवी से आशीर्वाद लिया और इच्छा पूरी होने पर मानव की बलि देने का वादा किया. 5 जुलाई की रात को रामलाल ने एक सीक्रेट पूजा के लिए दिव्यांश को बधौआ गांव चलने को कहा. पूजा करने के बाद उसने देवी से आशीर्वाद लेने को कहा. जैसे ही दिव्यांश आशीर्वाद लेने के लिए झुका रामलाल ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

ऐसा करने के बाद वो साइकिल से वापस घर लौट गया. पुलिस ने इस संबंध में जानकारी एकत्र की और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. आरोपी ने पुलिस के सामने सब सच बता दिया. हैरानी की बात है कि आज जब दुनिया इतनी आगे चली गई है, तब भी हमारे देश के किसी न किसी कौने से आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं. लड़के की चाह के लिए कई बार कई लोग किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. लड़के की चाह में आज भी लोग बेटियों को मां के गर्भ में ही मार देते हैं या जन्म के बाद उन्हें कहीं छोड़ आते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें