📅 Wednesday, 18 November 2026 | 10:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,031.81 ▼ -72.99 (-0.09%) • निफ्टी 50: 25,227.95 ▼ -63.15 (-0.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹129,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹164,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अपराध

शैतान बना पति, शंका में कर दिए पत्नी के 14 टुकड़े : थाने आकर बोला, मैंने उसे मार डाला

📅 02 June 2024, 04:50 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शैतान बना पति, शंका में कर दिए पत्नी के 14 टुकड़े : थाने आकर बोला, मैंने उसे मार डाला
शैतान बना पति, शंका में कर दिए पत्नी के 14 टुकड़े : थाने आकर बोला, मैंने उसे मार डाला

भोपाल. पत्नी के दूसरे के साथ अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी की लाश को बोरे में डालकर जंगल ले गया। वहां, शव को निकालकर उसमें आग लगा दी। घंटे बाद जब वह लौटा तो देखा कि शव पूरी तरह से जली नहीं है।

इस पर उसने 14 टुकड़े कर वहीं जमीन में दफन कर दिया।रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना भोपाल से आई है। पुलिस के अनुसार, भोपाल के ईंटखेड़ी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी ने कचरसा खंती में ले जाकर शव को जला दिया। लेकिन, जब शव पूरी तरह से नहीं जला तो उसे जमीन में दफन कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नदीमउद्दीन (26) की शादी मृतका सानिया खान (23) के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी।

मृतिका हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद की रहने वाली थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को कचरंसा खंती से मानव कंकाल मिला है। जिसमें शरीर के 14 टुकड़े मिले हैं। खोपड़ी से लेकर पैर और कई हड्डियां मिली हैं, जिन्हें डीएनए जांच के लिए आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या और उसके साक्ष्य मिटाने के जुर्म में पुलिस ने कई धाराओं में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नदीमउद्दीन को अपनी पत्नी सानिया पर किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। नदीमउद्दीन कई बार इसे लेकर सानिया को पीटता भी था। इसे तंग आकर सानिया अपने मायके रहने लगी।

21 मई को वह घर से निकली, लेकिन घंटों बाद जब वह नहीं लौटी तो, परिवार के लोगों ने पुलिस में इस बात की सूचना दी। 10 दिन जब सानिया नहीं मिली तो मायके के लोगों ने उसके पति पर शक किया। क्योंकि, नदीम भी घर से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस नदीमउद्दीन को सर्च कर ही रही थी कि वह पुलिस थाने आकर बोला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मारने की प्लानिंग की। उसे 21 मई को मिलने के लिए बुलाया।उसे ऑटो में बिठाकर प्यार से घर ले गया।

जहां उसने उसकी चुन्नी से उसका गला दबाकर मार दिया। देर रात होने पर जब सो गए तो उसकी लाश को बोरे में डालकर कचरा खंती लेकर पहुंचा। यहां शव में आग लगा दी। लेकिन, शव पूरी तरह से नहीं जली तो जमीन में उसके शव को दफन कर दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल