📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अपराध

टीचर से था अफेयर, शिक्षिका ने रिश्ता तोडा तो दुखी होकर 17 साल के लड़के ने की खुदकुशी

📅 16 October 2022, 10:02 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
टीचर से था अफेयर, शिक्षिका ने रिश्ता तोडा तो दुखी होकर 17 साल के लड़के ने की खुदकुशी
टीचर से था अफेयर, शिक्षिका ने रिश्ता तोडा तो दुखी होकर 17 साल के लड़के ने की खुदकुशी

तमिलानाडु पुलिस ने एक 23 साल की महिला शिक्षक को को गिरफ्तार किया है। शिक्षिका पर आरोप है कि उसका अपने 17 साल के छात्र के साथ अफेयर चल रहा था। शिक्षिका ने जब रिश्ते को तोड़ दिया। इससे दुखी होकर छात्र ने खुदकुशी कर ली। घटना चेन्नई से 20 किलोमीटर दूर अंबत्तूर के एक स्कूल की है।

शिक्षका अंबत्तूर में एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ाती है, जो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा शिक्षिका तीन साल से लड़के को पढ़ा रही थी। तब वो 10वीं क्लास में था। पुलिस ने कहा कि वह कभी-कभी अन्य छात्रों के साथ उसके घर जाता था। इसी बीच दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। 30 अगस्त को छात्र कॉलेज में एक कला ग्रुप में शामिल होने के लिए काउंसलिंग सेशन के बाद घर आया। उस शाम उसने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली।

शिक्षिका की सगाई से परेशान था छात्र

के अम्बत्तूर के अखिल महिला पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक जोति लक्ष्मी ने बताया कि शिक्षिका ने सगाई के बाद छात्र के साथ संबंध समाप्त कर लिया था, लेकिन छात्र इसको पहले की तरह बनाए रखना चाहता था। एक महीने पहले 12वीं की परीक्षा के बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां को शक था कि उसकी मौत के पीछे कोई और कारण है। पुलिस का दावा है कि उन्हें लड़के के साथ महिला शिक्षक की तस्वीरें उसके फोन से मिलीं। जिसके बाद पुलिस ने महिला शिक्षका को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शिक्षिका को न्यायिक हिरासत में भेजा

शिक्षिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 305 (बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाना) और यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराओं के तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें