📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
अपराध

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी सहित पांच दोस्त गिरफ्तार

📅 17 July 2023, 01:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी सहित पांच दोस्त गिरफ्तार
नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी सहित पांच दोस्त गिरफ्तार

पथानामथिट्टा :

(पीटीआई) केरल में निकट अडूर में पिछले दिसंबर से एक नाबालिग लड़की के साथ उत्पीड़न और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 16 जुलाई (रविवार) को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने इस संबंध में प्रेमी सहित पांचों दोस्तों पर कई मामले दर्ज किए हैं। बता दें कि 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके दोस्त और उसके परिचितों ने कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि उसके प्रेमी सुमेश (19), उसके दोस्त शक्ति (18), अनूप (22), अभिजीत (20) और अरविंद (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला जिला बाल कल्याण समिति के परामर्श सत्र के दौरान सामने आया था, जिसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''हमने तुरंत लड़की का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया और मामले दर्ज कर लिए हैं।'' पुलिस ने इस संबंध में सामूहिक दुष्कर्म सहित चार मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म का पहला मामला पिछले साल दिसंबर का है, जब लड़की के दोस्त शक्ति ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। बाद में लड़की के करीबी अनूप ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने आगे कहा कि शक्ति एक दिन बाद अनूप, अभिजीत और अरविंद को लड़की के घर ले गया, जहां अरविंद को छोड़कर सभी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में मामला दर्ज किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें