📅 Thursday, 05 November 2026 | 01:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,281.34 ▲ +2,363.44 (+3.07%) • निफ्टी 50: 24,560.40 ▲ +749.60 (+3.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,900 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
चित्तौड़गढ़

चित्तौड़ में नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप शर्मा विजय- तीनों परिषद में कांग्रेस का कब्जा

📅 27 November 2019, 12:42 AM • ✍️ Manish sharma-Narendra sharma • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चित्तौड़ में नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप शर्मा विजय- तीनों परिषद में कांग्रेस का कब्जा
चित्तौड़ में नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप शर्मा विजय- तीनों परिषद में कांग्रेस का कब्जा

चित्तौड़। चित्तौड़ में नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप शर्मा विजयी हुए। मतदान के दौरान चित्तौड़ जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश राज  श्रीमाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र जाड़ावत व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी जीते हुए 36 पार्षदों ने सभापति के उम्मीदवार संदीप शर्मा के साथ नगर परिषद में मतदान किया। उसके पूर्व जिला प्रभारी श्रीमाली ने सभी 36 पार्षदों को व्हिप जारी कर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के निर्देश दिये। सभी 36 मत कांग्रेस उम्मीदवार संदीप शर्मा को मिले। बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश झंवर को 24 मत मिले। चुनाव परिणाम पश्चात नवनिर्वाचित सभापति संदीप शर्मा और जिला प्रभारी श्रीमाली ने कहा कि चित्तौड़ के विकास में कोई कमी नहीं होगी व मतदाताओं के विश्वास पर खरे उतरेंगे। रावतभाटा के नगर पालिका में दीपिका तिलानी के पक्ष में जिला प्रभारी जगदीश राज श्रीमाली ने व्हिप जारी कर वोटिंग करने के निर्देश दिए। कांग्रेस के सभी 26 पार्षदों के साथ 3 अन्य मत भी कांग्रेस उम्मीदवार को मिले। जिससे कांग्रेस उम्मीदवार को 29 मत व बीजेपी की उम्मीदवार मंजु जी को 16 मत मिले। इस तरह 13 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका तिलानी विजयी हुई। निंबाहेड़ा नगर पालिका में बीजेपी के सभापति उम्मीदवार अशोक नवलखा के नाम वापस लेने से कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष शारदा निर्विरोध निर्वाचित हुए। चित्तौड़गढ़ जिले के तीनों नगर निकायों में कांग्रेस के सभापति बनने से क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह देखने को मिला। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Manish sharma-Narendra sharma...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें