📅 Wednesday, 07 October 2026 | 03:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

स्कूल खुलते ही लंबे समय से गायब 5 शिक्षक बर्खास्त : 11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा

📅 27 June 2024, 12:47 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्कूल खुलते ही लंबे समय से गायब 5 शिक्षक बर्खास्त : 11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा
स्कूल खुलते ही लंबे समय से गायब 5 शिक्षक बर्खास्त : 11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा

बिलासपुर. बिलासपुर में स्कूल खुलते ही लंबे समय से गायब 5 शिक्षकों को कलेक्टर अवनीश शरण ने बर्खास्त कर दिया है. वहीं 11 लेक्चरर के खिलाफ सेवा समाप्ति की अनुशंसा राज्य शासन से की गई है. इसके अलावा 9 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी.

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किया है, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. बता दें कि राज्य शासन ने अपने कर्तव्य से अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आदेश पर अमल करते हुए अकेले शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 25 शिक्षक और कर्मचारियों की पहचान की गई और तत्परतापूर्वक उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई.

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने बताया कि तीन वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति एवं तीन साल से कम अवधि वालों के विरूद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि डीईओ कार्यालय द्वारा बर्खास्त किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों में मनोरमा तिवारी प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला रिसदा, किरण यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला सफेद खदान, बसंत कुमार लकड़ा, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला ओखर, मेघा यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला परसापानी एवं स्टेनली मार्क एक्का भृत्य,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा शामिल है, उन्होंने बताया कि डीईओ कार्यालय के अलावा अन्य नियोक्ता वाले 11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है.

इनमें जिनकी कार्रवाई डीपीआई स्तर से कार्रवाई होनी है, उनमें अल्का महतो, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल फरहदा एवं हरीराम पटेल, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भटचौरा शामिल हैं. संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे गए, नामों में रेणुका राय, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी और दिव्यनारायण रात्रे शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जुनवानी शामिल हैं. इसी प्रकार जिला पंचायत और जनपद पंचायतों को भेजे गए. नामों में शारदा सिंह, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल मोढ़े, बत्तीलाल मीना, शिक्षक पंचायत, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिल्लीबंद, नलिनी अग्रवाल, शिक्षक पंचायत, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दर्रीघाट, अंकिता सिंह, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी शामिल हैं.

इसके साथ ही रीतू लोधी, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला फोकटपारा बिल्हा, कृष्ण शरण तिवारी, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला गोदईया, प्रेमलता पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला सोनसाय नवागांव कोटा और राकेश पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला मनवा शामिल है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें