📅 Monday, 05 October 2026 | 05:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,770 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Vicky Kaushal-Katrina Kaif : विक्की कौशल से बहुत ज़्यादा रईस हैं कैटरीना, शादी के बाद अरबों के मालिक बन जाएंगे एक्टर, कैफ से है पांच साल छोटे

📅 04 December 2021, 07:52 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vicky Kaushal-Katrina Kaif : विक्की कौशल से बहुत ज़्यादा रईस हैं कैटरीना, शादी के बाद अरबों के मालिक बन जाएंगे एक्टर, कैफ से है पांच साल छोटे
Vicky Kaushal-Katrina Kaif : विक्की कौशल से बहुत ज़्यादा रईस हैं कैटरीना, शादी के बाद अरबों के मालिक बन जाएंगे एक्टर, कैफ से है पांच साल छोटे

जैसे-जैसे अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी की तारीख़ नजदीक आ रही है वैसे-वैसे फैंस का रोमांच भी बढ़ते जा रहा है. गौरतलब है कि बीते कई दिनों से लगातार विक्की और कैटरीना की शादी से जुड़ी कोई न कोई ख़बर हर दिन आ ही रही है. दोनों ने चाहे अब तक अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा हो हालांकि दोनों सीधे शादी करके ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार करेंगे.

खबरें हैं कि विक्की और कैटरीना राजस्थान में रॉयल वेडिंग करने वाले हैं. दोनों की शादी की रस्में 7, 8 और 9 दिसंबर को पूरी होगी. विक्की और कैटरीना अपने-अपने परिवार के साथ 6 दिसंबर को राजस्थान पहुंच सकते हैं. बहुत जल्द 38 साल की कैटरीना कैफ उनसे उम्र में पांच साल छोटे विक्की कौशल की पत्नी बन जाएगी.

कैटरीना कैफ और विक्की के शादी के बंधन में बंधने की खबरें जबसे सामने आई है तब से दोनों लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. इसी बीच दोनों की लग्ज़री लाइफ़ पर भी बातें हुई है. ऐसे में आइए आज आपको दोनों कलाकारों की संपत्ति, कार कलेक्शन, आदि के बारे में बताते हैं. साथ ही जानेंगे कि दोनों एक फिल्म से कितनी कमाई कर लेते हैं.

पहले अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हैं. 38 वर्षीय कैटरीना ने साल 2003 में अपने कदम हिंदी सिनेमा में रखे थे. उनकी डेब्यू फिल्म थी ‘बूम’. उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए 18 साल का समय हो गया है. कैटरीना एक फिल्म से 11 करोड़ रूपये कमा लेती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक्ट्रेस कुल 224 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.

कैटरीना फिल्मों से तो भारी-भरकम कमाई करती ही हैं वहीं कई ब्रांड्स का वे विज्ञापन भी कर रही हैं. इसके अलावा कैटरीना एक ब्यूटी ब्रांड की मालकिन भी हैं.कैटरीना कैफ के पास कई महंगी कारें भी है. उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी जैसी 3-4 लग्ज़री गाड़ियां शामिल है.

अब विक्की के वर्कफ़्रंट की बात करें तो कमाई के मामले में विक्की कैटरीना से काफी पीछे हैं. वैसे इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि अभी विक्की को बॉलीवुड में काम करते हुए महज 6 साल का ही समय हुआ है. साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘मसान’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. वे एक फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रूपये फीस लेते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की कुल 25 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं. विक्की फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब ढाई करोड़ रुपये की कमी कर लेते हैं.

250 करोड़ रुपये हो जाएगी विक्की-कैटरीना की संपत्ति…

अभी कैटरीना की संपत्ति 225 करोड़ रुपये हैं और विक्की की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये हैं. जब दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधेंगे तो दोनों की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये हो जाएगी.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें