📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,432.74 ▼ -1,462.96 (-1.98%) • निफ्टी 50: 22,681.50 ▼ -459.00 (-1.98%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

The Kapil Sharma Show : कृष्णा ने किया 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की असल वजह का खुलासा, बताया किसने किया था उनका ब्रेनवॉश

📅 02 May 2023, 12:58 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
The Kapil Sharma Show : कृष्णा ने किया 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की असल वजह का खुलासा, बताया किसने किया था उनका ब्रेनवॉश
The Kapil Sharma Show : कृष्णा ने किया 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की असल वजह का खुलासा, बताया किसने किया था उनका ब्रेनवॉश

कृष्णा अभिषेक छोटे पर्दे के बेहतरीन अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने कई वर्षों तक 'द कपिल शर्मा शो' में सपना बनकर लोगों का मनोरंजन किया। हालांकि, बीते कुछ महीनों से इस शो से उनकी उपस्थिती गायब ही रही। कृष्णा अभिषेक अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। फैंस ने उन्हें छोटे पर्दे की दुनिया में काफी मिस किया।

शो को बीच में छोड़ देने के बाद कृष्णा अभिषेक ने अब शो में वापसी कर ली है, और वापस आते ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि किसने उनका ब्रेनवॉश किया था। 'द कपिल शर्मा शो' से एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक ने बताया कि आखिर क्यों वह कपिल शर्मा का शो वापस ज्वाइन नहीं कर रहे थे। 

सपना के कैरेक्टर में मारी एंट्री

कृष्णा अभिषेक ने शो ज्वाइन करने के बाद शूटिंग शुरू कर दी है। उनके लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ चुका है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा और बाकी सब से कहते हैं, "इतना मिस किया आप लोगो ने हमें और मेरे को बुलाया भी नहीं।"

कृष्णा अभिषेक का किया था ब्रेनवॉश

इस पर कपिल कहते हैं कि मैंने तुमको बुलाया पर तुम खुद ही नहीं आ रही थी। कपिल के डायलॉग पर सपना बने कृष्णा अभिषेक खुलासा करते हैं कि वह तो आना चाहते थे, लेकिन उनका ब्रेनवाश किया गया था। उन्होंने कहा कि पैसे ने उनका ब्रेनवाश कर दिया था। कृष्णा अभिषेक के मुंह से यह बात सुनते ही अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा की हंसी छूट जाती है। यहां तक कि बाकी कलाकार और ऑडियंस भी खुद को टांके लगाने से रोक नहीं पाते।

पैसे पर अटकी थी बात

बता दी कि कृष्णा अभिषेक ने पिछले साल सितंबर में 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया था। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था की कॉन्ट्रैक्ट लेटर में सैलरी सहित कई सारे इश्यू हैं। बात पैसे पर ही अटकी थी, लेकिन अब सारे इश्यू सॉल्व हो चुके हैं चुके हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें