📅 Saturday, 05 September 2026 | 04:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 26°C (बारिश)
बॉलीवुड

Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : ‘जेठालाल’ छोड़ रहे TMKOC?, असित मोदी संग झगड़े की खबरों पर बोले- ‘दुख हो रहा है कि…’

📅 19 November 2024, 10:54 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : ‘जेठालाल’ छोड़ रहे TMKOC?, असित मोदी संग झगड़े की खबरों पर बोले- ‘दुख हो रहा है कि…’
Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : ‘जेठालाल’ छोड़ रहे TMKOC?, असित मोदी संग झगड़े की खबरों पर बोले- ‘दुख हो रहा है कि…’

Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी समय से चर्चा में है। शो को अभी तक कई एक्टर और एक्ट्रेस छोड़ चुके हैं। साथ ही असित मोदी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। ऐसे में अब बीते दिन ही खबर सामने आई थी कि शो के जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने असित मोदी की कॉलर पकड़ ली थी और उन्हें शो को छोड़ने की धमकी तक दे डाली थी। अब इस पर दिलीप जोशी ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इन सभी खबरों पर दुख जताया और इसे झूठा बताया है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी ने बातचीत की और असित मोदी संग झगड़े की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जो चीजें मीडिया में आ रही हैं। वो सभी अफवाहे हैं। उनके और असित मोदी के बीच ऐसी कोई चीजें नहीं हुई है। ये चीजें देखकर उन्हें दुख हो रहा है। वो मानते हैं कि उनके लिए ये शो काफी मायने रखता है। लाखों की तादाद में फैंस इसे पसंद करते हैं। वो कहते हैं कि जब भी कोई व्यक्ति बेसलेस खबरें फैलाता है तो शो के सच्चे दर्शकों को इस बात से हर्ट होता है।

दिलीप जोशी आगे बताते हैं कि इतने सालों से शो में अच्छी चीजें दिखाई जा रही है। उनका मानना है कि इन अफवाहों ने इन बातों पर पानी फेर दिया। इतनी नेगेटिविटी को देखकर उनका दिल दुख रहा है। वो कहते हैं कि जब भी अफवाह सामने आती है तो उनको ऐसा लगता है कि उन्हें आगे आकर गलत चीजों के बारे में बार-बार एक्सप्लेन करना पड़ रहा है, जिनमें जरा भी सच्चाई नहीं थी। इसे वो थका देने वाला बताते हैं। उनके लिए ये फ्रस्टेटिंग भी है। एक्टर बताते हैं कि वो इन अफवाहों को पढ़कर अपसेट महसूस करते हैं।

शो को छोड़ने को लेकर क्या बोले दिलीप जोशी?

इसके साथ ही दिलीप जोशी ने शो को छोड़ने पर भी रिएक्शन दिया और कहा कि इसके पहले भी शो को छोड़ने को लेकर बातें हो रही थीं, जिसे उन्होंने झूठा बताया। वो कहते हैं कि ये सब उन्हें लेकर हर हफ्ते सामने आ रहा है। उनका मानना है कि असित मोदी की रेपुटेशन को खराब करने के लिए कहानियां गढ़ी जा रही हैं। दिलीप कहते हैं कि बार-बार इन चीजों को देखकर उन्हें काफी दुख हो रहा है। उनको लगता है कि कुछ लोग शो की सक्सेस से जलते हैं, इसलिए ये सब फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सब कौन फैला रहा है कि इसके पीछे कौन है।

दिलीप जोशी- ‘कहीं नहीं जा रहा हूं’

दिलीप जोशी ने कहा कि वो शो को नहीं छोड़ रहे हैं और कहीं नहीं जा रहे हैं। यहीं हैं और उतने ही प्यार पेशन के साथ हर दिन मेहनत कर रहे हैं। वो कहते हैं कि काफी सालों से इस जर्नी का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। ‘जेठालाल’ कहते हैं कि शो को बेस्ट बनाने के लिए वो सभी के साथ खड़े हैं और उम्मीद जताई कि मीडिया इन चीजों को वैरिफाई करे और फैक्ट चेक करके ही चीजों को प्रिंट करे। उन्होंने कहा कि सभी को फोकस करना चाहिए कि पॉजिटिविटी फैले। आपको बता दें कि दिलीप जोशी जेठालाल के किरदार को पिछले 16 सालों से निभा रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें