200 करोड़ रुपये के ठग आरोपी सुकेश ने मेरे इमोशन के साथा खेला, मेरी जिंदगी को तबाह कर दिया… : जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पिछले काफी लंबे समय से 200 करोड़ रुपये के ठग आरोपी सुकेश चंद्रशेखर केस में सुर्खियों में चल रही हैं. आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे होते रहते हैं. अब एक्ट्रेस ने कोर्ट में दिए अपने एक बयान में सुकेश पर कई आरोप लगाए हैं.
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दिए अपने बयान में जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, “उसने मेरे इमोशन्स के साथ खेला है, मेरे जिंदगी को तबाह कर दिया. सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरे जीवन और मेरे करियर को बर्बाद कर दिया.” जैकलीन ने कोर्ट में दावा किया कि सुकेश उसे एक सरकार अधिकारी के तौर पर मिला था, उस समय एक्ट्रेस को शक भी हुआ था. हालांकि मेकअप आर्टिस्ट ने सुकेश को होम मिनिस्ट्री का एक अधिकारी बताया था.
सुकेश चंद्रशेखर से शादी रचाना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस
सुकेश चंद्रशेखर केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम लगातार सुर्खियों में है। बीते बुधवार को 200 करोड़ के रंगदारी केस को लेकर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जैकलीन फर्नांडिस से कई घंटों तक पूछताछ की थी। एक्ट्रेस का नाम ईडी ने आरोपितों में शामिल किया है।
लेकिन, रिपोर्ट की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस फ्रॉड सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी के बंधन में बंधना चाह रही थीं। ईडी के आरोप पत्र में दावा किया गया है कि जैकलीन को सुकेश कई महंगे गिफ्ट्स देता था। अवैध रूप से अर्जित धनराशि से दी गई गिफ्ट्स को जैकलीन ने स्वीकार भी किया था। एनएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस सुकेश से इक कदर प्रभावित थीं कि, उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मानने लगी थीं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career