बॉलीवुड
सेरेमनी में रो पड़े रणवीर, मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, दीपिका को कहा लक्ष्मी तो साली साहिबा यूं उड़ाया मजाक
Paliwawani
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर को फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर का खिताब मिला था। यह खिताब मिलते ही हमेशा मस्ती में रहने वाले रणवीर एक पल में इमोशनल हो गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स-अपनी बहन और पत्नी दीपिका पादुकोण को दिया। अभिनेता ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रणवीर सिंह हुए इमोशनल
दरअसल फिल्मफेयर 2022 के दौरान रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस खास पल का एक वीडियो रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है उसमें दिखाई दे रहा है कि करण जौहर बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह का नाम लेते हैं। इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और विनिंग स्पीच देते हैं।
वह कहते हैं कि मेरी जिंदगी में जो भी कुछ हो रहा है उसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मुझे यकीन नहीं होता कि ये मैं कर रहा हूं और आप सबके सामने खड़ा हूं। विश्वास करना मुश्किल है कि मैं एक्टर बन गया हूं। यह एक चमत्कार है। इस दौरान वह अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लगे।
दीपिका को बताया लक्ष्मी
एक्टर ने आगे कहा कि सबसे बड़ा धन्यवाद में अपनी ऑडियंस का करना चाहता हूं। शुक्रिया मेरी जर्नी का हिस्सा बनने के लिए। मैं आज हो कुछ भी हूं वो अपने माता-पिता और दीदी की वजह से हूं। वो मेरे भगवान हैं और मैं जो कुछ भी करता हूं अपने भगवान के लिए करता हूं। मेरे घर में लक्ष्मी है और यही मेरा सीक्रेट है।
अनीशा पादुकोण ने किया रिएक्ट
रणवीर सिंह के वीडियो पर दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा ने पादुकोण ने एक्टर के रोने पर उनका माजक भी उड़ाया। अनीशा ने लिखा कि वहां प्याज कौन काट रहा है। वहीं बाकी सेलिब्रिटी रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें बेस्ट बता रहा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सकर्स में दिखाई देंगे।