हवा में उड़ाया पल्लू : हसीना ने साड़ी पहन फैंस के दिलों पर चलाई छुरी,
Ankita Lokhande Viral Pics : टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर हसीनाओं में शामिल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस पानी-पानी हो गए.
इस लुक में अंकिता लोखंडे फ्लोरल साड़ी पहने लोगों पर बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं. इस देसी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों में अंकिता मल्टी कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं.
साड़ी पहनकर अंकिता काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने डिजाइनर ब्लैक कलर का ब्लाउज कैरी किया हुआ है. इस लुक को देख फैंस तो मानों उन पर फिदा ही हो गए हैं.
इस लुक को पूरा करने के लिए हसीना ने बालों का बन बना रखा है और लाइट मेकअप किया हुआ है. इसी के साथ कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ साड़ी वाले खूबसूरत लुक को कंप्लीट किया है.
अंकिता ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'बचपन के सपने को साकार करना वाकई बहुत बड़ी बात है. खास तौर पर यह गाना और इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर, जो मेरे पापा ने ली थी.. क्या यादें हैं.' ये तस्वीरें अंकिता के पापा ने ली थी.
बता दें कि अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट की हैं. शूटिंग के बीच में वक्त निकालकर हसीना ने अपना बेहद खूबसूरत फोटोशूट कराया है और इन तस्वीरों में अंकिता एक से एक कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं.
अंकिता इन फोटोज में कभी ऑटो के साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं तो कभी सड़क पर घूमते हुए दिलकश अदाएं दिखाते हुए फैंस के दिलों पर छुरी चला रही हैं. हर एक फोटो में उनकी अदाएं देखने लायक हैं.
बता दें कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं. इस शो से अंकिता हर किसी का दिल जीत रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. अंकिता ने घर-घर में पहचान टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से बनाई थी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career