📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

दोस्त से ज्यादा दुश्मन : पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना

📅 28 December 2022, 01:29 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दोस्त से ज्यादा दुश्मन : पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना
दोस्त से ज्यादा दुश्मन : पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना

कंगना रनौत बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोस्त से ज्यादा दुश्मन बनाए। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ तीखे जवाबों के लिए भी जानी जाती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों सितारों के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में तेलुगू अभिनेत्री जयसुधा ने कंगना पर निशाना साधा। उन्होंने कंगना को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर सवाल उठाए। साथ ही, सरकार पर साउथ इंडस्ट्री की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

दूसरे सीजन में कई कलाकर हुए शामिल

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एनबीके के साथ मिलकर अनस्टॉपेबल नाम का टॉक शो होस्ट करते हैं। अक्टूबर 2022 में इस टॉक शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ। दूसरे सीजन में अब तक अभिनेत्री जयासुधा, जया प्रदा और राशि खन्ना मेहमान के रूप शामिल हुई थीं। उन्होंने शो के होस्ट के साथ अपनी बातें साझा कीं। 

10 फिल्मों के बाद कंगना को मिला पद्मश्री

जयसुधा ने कहा कि कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया, जिससे मुझे कोई परेशानी नहीं है। वह बेहद अच्छी अभिनेत्री हैं। उन्हें सिर्फ 10 फिल्में करने के बाद पुरस्कार दे दिया। जयसुधा ने कहा कि मैं कई फिल्मों में काम कर चुकी हूं, लेकिन सरकार ने आज तक ध्यान ही नहीं दिया। इस पर जया प्रदा ने कहा कि हमें यह अवॉर्ड सम्मानपूर्वक पाना चाहिए, न कि मांग कर। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें