📅 Sunday, 04 October 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

खतरों के खिलाडी : ये रही शो की अब तक की 9 सबसे महंगी कंटेस्टेंट, इस हसीना ने सबको पछाड़ा

📅 23 July 2022, 05:14 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खतरों के खिलाडी : ये रही शो की अब तक की 9 सबसे महंगी कंटेस्टेंट, इस हसीना ने सबको पछाड़ा
खतरों के खिलाडी : ये रही शो की अब तक की 9 सबसे महंगी कंटेस्टेंट, इस हसीना ने सबको पछाड़ा

हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ अपने अंतिम पड़ाव पर है. जल्द ही शो को उसका विजेता मिल जाएगा. इसी बीच आज हम आपको शो के अब तक के सबसे ज्यादा पैसे लेनी वाली कुछ महिला कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं. तो आइए शुरु करते है शो की सबसे महंगी हसीनाओं के बारे में.

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. जन्नत जुबैर ने टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने लोगों को अपनी गजब की खूबसूरती से दीवाना बनाया है. जन्नत को इस शो की अब तक की सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताया जा रहा है. जन्नत ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ है. उन्हें लेकर खबरें है कि वे एक एपिसोड के लिए 18 लाख रुपये ले रही हैं.

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

टीवी की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ जीत चुकी हैं. अब वे ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जीतने के लिए दमखम लगा रही हैं. वहीं शो का हिस्सा बनने के लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए मेकर्स से 10-15 लाख रुपये मिल रहे हैं.

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भी टीवी अदाकारा हैं. 24 साल की शिवांगी जोशी इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का हिस्सा है. खबरें है कि इस टीवी हसीना को खतरों के इस शो में हर एक एपिसोड के लिए 12 लाख रूपये दिए जा रहे हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री है. अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन करने वाली दिव्यांका शो के पिछले सीजन में नजर आ चुकी हैं तब उन्हें 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिले थे. बता दें कि रोहित शेट्टी के शो में दिव्यांका ने हिस्सा ही नहीं लिया था बल्कि शो में उन्होंने परफॉर्मेंस भी दी थी.

अनुष्का सेन (Anushka Sen)

महज 19 साल की अनुष्का सेन (Anushka Sen) टीवी अदाकारा हैं. बता दें कि अनुष्का ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आई थीं. तब उन्हें प्रति एपिसोड पांच लाख रुपये दिए गए थे.

अदा खान (Adaa Khan)

अदा खान ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की प्रतियोगी रही हैं. वे टीवी अदाकारा है और शो के 10वें सीजन की हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट बनी थीं. तब अदा खान को मेकर्स ने एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये फीस दी थी.

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपनी अदाकारी के साथ ही फैंस के दिलों को अपनी खूबसूरती से भी जीता है. करिश्मा तन्ना को दर्शक टीवी सीरियल के साथ ही ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी नजर आ चुकी हैं. ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ के लिए अभिनेत्री को 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड दिए जाते थे.

हिना खान (Hina Khan)

टीवी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में भी देखा गया था जहां उन्हें 4.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिलते थे.

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty)

शमिता शेट्टी मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी की बहन और बॉलीवुड अदाकारा हैं. शमिता शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में नजारा आई थीं. तब उन्हें 2-3 लाख रुपये प्रति एसिपोड मेकर्स ने दिए थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें