अदनान सामी के ऊपर भाई ने लगाए गंभीर आरोप, बोला - दूसरी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाए, पैसों के लिए नागरिकता बदली
मुंबई. मशहूर सिंगर अदनान सामी अपनी भारतीय नागरिकता को लेकर अक्सर ही हेटर्स के निशाने पर रहते हैं. अब सिंगर के भाई जुनैद सामी खान ने सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने अदनान को स्वार्थी, झूठा बताया. उनकी डिग्री को फर्जी कहा. इतना ही नहीं जुनैद ने भाई अदनान की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक शॉकिंग दावा भी किया है. जुनैद ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर सिंगर पर निशाना साधा है. हालांकि अब ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है. लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर जुनैद के दावों के स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे. पोस्ट में जुनैद ने भाई (अदनान सामी) पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका करियर बनाने में बिल्कुल भी मदद नहीं की. जुनैद ने पोस्ट में लिखा- अदनान का जन्म 15 अगस्त 1969 को रावलपिंडी के अस्पताल में हुआ था. इसी अस्पताल में मेरा भी जन्म 1973 में हुआ. तो अदनान का ये दावा करना कि उनका जन्म इंग्लैंड या किसी दूसरी जगह हुआ सब झूठ है. इंग्लैंड में अपने O लेवल में फेल होने के बाद उसने लाहौर से डिग्री बनवाई. अबू धाबी में उसने प्राइवेटली A लेवल किया.
पैसों के लिए ली भारतीय नागरिकता
जुनैद का कहना है कि अदनान ने भारत की नागरिकता बस इसलिए ली क्योंकि वहां उसे अच्छे पैसे दिए जा रहे थे. जो पाकिस्तान नहीं कर सका. उन्होंने बताया कि अदनान का उनकी मां को भारतीय बताने का दावा भी झूठा है. जुनैद के मुताबिक, अदनान छापेमारी के दौरान कनाडा में जेल जा चुके हैं.
अपनी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो बनाये
जुनैद ने भाई की पर्सनल लाइफ पर भी लिखा. उनका दावा है अदनान ने दूसरी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो के Dvds बनाए थे. पोस्ट में उन्होंने लिखा- इस बात ने मुझे परेशान किया. मैं ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी नहीं करूं. अदनान ने दूसरी पत्नी Sabah Galadaeri के 2007-8 के आसपास पोर्न Dvds बनाए थे. पति-पत्नी के बीच की बातों को आपस में ही रखा जाता है. अदनान ने ये Dvds कोर्ट को सौंपी थीं. अदनान ने कहा कि ये वीडियो उसने नहीं बल्कि Sabah के लवर ने बनाए, जो कि सब झूठ है. भाई के इन दावों पर अदनान का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
कई मशहूर गाने दे चुके है अदनान
अदनान सामी फेमस म्यूजिशियन हैं. इंडिया में वे काफी पॉपुलर हैं. उनके हिट गानों में तेरा चेहरा, कभी तो नजर मिलाओ, भर दो झोली मेरी, तेरे बिना, लिफ्ट करादे, बरसात शामिल हैं. इंडिया मे अदनान को सॉन्ग 'लिफ्ट करादे' से लाइमलाइट मिली. इसके बाद से वे इस कदर फेमस हुए कि कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सिंगर अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. कभी उनका वजन 130 किलो था. उनकी फैट टू फिट जर्नी इंस्पायरिंग है. अदनान की तीन शादियां हो चुकी हैं. उनकी तीसरी शादी जेबा बख्तियार से हुई.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career