Bollywood Movie : ‘मिस्टर मम्मी’ में रितेश देशमुख और जेनेलिया दोनों ने प्रिगनेंट मम्मी का रोल निभाया, 10 साल बाद जेनेलिया का कमबैक
लंबे वक्त बाद एक बार फिर जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के एक्टर और मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म से दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज मिलने वाला है।
10 साल बाद जेनेलिया का कमबैक
जेनेलिया करीब दस साल बाद एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं। वह आखिरी बार रितेश देशमुख के साथ फिल्म “तेरे नाल लव हो गया” में नजर आईं थीं। उसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया मगर उसमें उनका कैमियो था। अब जेनेलिया एक बार फिर रितेश के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।
‘मिस्टर मम्मी’ का फर्स्ट लुक
जेनेलिया ने अपनी फिल्म “मिस्टर मम्मी” का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में रितेश और जेनेलिया दोनों ही प्रेग्नेंट नजर आने वाले हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के मेकर और एक्टर्स का दावा है कि यह फिल्म लोगों को खूब गुद-गुदायेगी।
जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में रितेश और जेनेलिया दोनों ही प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। जहां जेनेलिया मुस्कुरा रही हैं वहीं रितेश परेशान नजर आ रहे हैं। जेनेलिया ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- एक ट्विस्टिड हंसी की राइड और कहानी है जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। अपने दिल से हंसने के लिए तैयार हो जाइए और आपके पेट में दर्द होने वाला है।
जेनेलिया के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स करके उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। वह पोस्ट पर कमेंट करके रिलीज डेट के बारे में पूछ रहे हैं। इतना ही नहीं एक बार फिर जेनेलिया और रितेश को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
‘मिस्टर मम्मी’ कॉमेडी ड्रामा
“मिस्टर मम्मी” कॉमेडी ड्रामा की अपनी पंच लाइन पर लोगों को गुदगुदाएगी, और इसकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक होगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनका विचार जब बच्चे की बात आती है तो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाते हैं।
लेकिन नीयति ने इन चाइल्डहुड स्वीटहार्ट के लिए कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और अहसासों की ऊबड़-खाबड़ सवारी के साथ कुछ और ही योजना बनाई है।
जेनेलिया-रितेश का एक और प्रोजेक्ट
आपको बता दें जेनेलिया मराठी फिल्म ‘वेद’ में भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे रितेश देशमुख डायरेक्ट कर रहे हैं। जेनेलिया के कमबैक के साथ ये रितेश का डायरेक्शन में डेब्यू भी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career