बॉलीवुड

Bollywood : प्यार आसानी से नहीं मिलता, इन सितारों की किस्मत है सब से अनोखी : ब्रेकअप के बाद मिला शादी का मौक़ा

Paliwalwani
Bollywood : प्यार आसानी से नहीं मिलता, इन सितारों की किस्मत है सब से अनोखी : ब्रेकअप के बाद मिला शादी का मौक़ा
Bollywood : प्यार आसानी से नहीं मिलता, इन सितारों की किस्मत है सब से अनोखी : ब्रेकअप के बाद मिला शादी का मौक़ा

कहते हैं सच्चा प्यार आसानी से नहीं मिलता। इसके लिए लोगों को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। अब इन बॉलीवुड सितारों को ही ले लीजिए। इन्होंने एक दो नहीं बल्कि 3 बार प्यार किया। लेकिन इतने अफेयर के बावजूद इन्हें सच्चा प्यार चौथी बार नसीब हुआ। तीन बार प्यार में धोखा खाने के बाद चौथी बार इन्हें शादी करने लायक जीवनसाथी मिला।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड के प्लेबॉय के रूप में भी बदनाम है। उनका वैसे तो बॉलीवुड में कई हसीनाओं से चक्कर रहा है। हालांकि उनके तीन लव अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। सबसे पहले उन्होंने दीपिका पादुकोण से दिल लगाया। वही सोनम कपूर के साथ भी उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा उन्होंने सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से दिल लगाने की हिम्मत भी की। हालांकि उनके लव अफेयर्स पर लगाम लगाने का काम आलिया भट्ट ने किया। दोनों इसी साल अप्रैल में शादी का सेटल हो गए।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण के भी कई अफेयर्स रहे। करियर के शुरुआत में उनका नाम विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या संग काफी जोड़ा गया। इसके बाद निहार पांड्या के साथ भी उनका लव अफेयर काफी सुर्खियों में बना रहा। लेकिन इन सभी में रणबीर कपूर के साथ वह सीरियस दिखाई दी।सभी को यही लगा कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर दीपिका की लाइफ में रणवीर सिंह की एंट्री हुई। रणवीर सिंह दीपिका की जोड़ी जम गई। दोनों साल 2018 में शादी कर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ अच्छा समय बिता रही हैं। हॉलीवुड में नाम कमाने से पहले उनका बॉलीवुड में तीन खास लोगों से लव अफेयर रहा। इसमें असीम मर्चेंट से लेकर हरमन बावेजा तक के नाम शामिल हैं। हालांकि शाहिद कपूर के साथ प्रियंका का लव अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों की बात शादी तक भी जा पहुंची थी लेकिन अंतिम समय पर दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर 2018 में प्रियंका हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस संग शादी कर सेटल हो गई।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की सेक्सी गर्ल बिपाशा बसु को पाने का सपना कई हैंडसम लड़कों ने देखा। डीनो मोरिया और हरमन बावेजा भी इनमें से एक हैं। हालांकि जॉन अब्राहम संग उनकी लव स्टोरी काफी सीरियस रही। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। सभी को यह लग रहा था कि उनकी शादी हो जाएगी। जिस्म फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री बड़ी शानदार थी। लेकिन फिर पता नहीं क्या हुआ दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर बिपाशा को करण सिंह ग्रोवर मिल गए। करण भी पहले अपनी दो बीवियों को तलाक दे चुके थे। जल्द बिपाशा और करण का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली।

कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम कैसे पीछे रह सकता है। बॉलीवुड की इस सुंदर हसीना का नाम कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज से जुड़ा। पहले वह विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ नजर आने लगी। जब यह बात नहीं बनी तो उन्होंने सलमान खान का हाथ पकड़ा। सलमान के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट हुई। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दी।

सलमान कैटरीना कई मौकों पर साथ नजर आने लगे। हर किसी को यकीन था कि सलमान और कैटरीना शादी कर लेंगे। लेकिन सलमान शादी के मूड में नहीं दिखे तो कैटरीना ने ब्रेकअप कर लिया। फिर उनका ऑफ रणबीर कपूर से शुरु हो गया। लेकिन रणबीर भी सिर्फ टाइम पास कर रहे थे। ऐसे में कैटरीना को विकी कौशल के अंदर सच्चा जीवन साथी दिखा। दोनों ने साल 2021 में धूमधाम से शादी कर ली।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News