📅 Sunday, 04 October 2026 | 10:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Bollywood : इसके पास बहुत पैसा है क्या?, मुकेश से शादी करने के बाद हेमा ने रेखा से किया था ऐसा सवाल

📅 09 October 2022, 06:01 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bollywood : इसके पास बहुत पैसा है क्या?, मुकेश से शादी करने के बाद हेमा ने रेखा से किया था ऐसा सवाल
Bollywood : इसके पास बहुत पैसा है क्या?, मुकेश से शादी करने के बाद हेमा ने रेखा से किया था ऐसा सवाल

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रेखा अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रही है। फिल्मों के साथ-साथ रेखा ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरी है। बता दें, रेखा का नाम मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र, विनोद मेहरा, अक्षय कुमार और नवीन निश्चल जैसे कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।

हालांकि उनका रिश्ता किसी के साथ भी लंबा नहीं चला। वही बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ उन्होंने शादी रचाई थी लेकिन महज 11 महीने बाद ही यह शादी टूट कर बिखर गई। दरअसल, मुकेश अग्रवाल ने रेखा के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं रेखा, मुकेश और अभिनेत्री हेमा मालिनी से जुड़ा एक ऐसा सीक्रेट जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

ऐसे हुई थी रेखा और मुकेश की शादी

रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई थी। इस दौरान रेखा अपने करियर के पीक पर थी ऐसे में जब उन्होंने अचानक शादी कर ली तो इंडस्ट्री दंग रह गई थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल की मुलाकात दिल्ली के एक इवेंट में हुई थी, हालांकि पहली मुलाकात में रेखा ने मुकेश अग्रवाल को कोई खास तवज्जो नहीं दी। लेकिन कुछ दिन बाद यह दोनों एक दूसरे के नजदीक आए। फिर मुकेश अग्रवाल ने रेखा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया तो वही रेखा ने भी इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और इन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया। रेखा और मुकेश अग्रवाल ने करीब 10:30 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी रचाई थी। शादी करने के बाद मुकेश अग्रवाल की चाहत थी कि वह अपनी दोस्त दीप्ति नवल के घर जाए। लेकिन रेखा हेमा मालिनी की सबसे खास दोस्ती ऐसे में उनकी इच्छा थी कि वह हेमा मालिनी के घर जाए। ऐसे में मुकेश अग्रवाल रेखा की इच्छा के अनुसार हेमा मालिनी के घर जा पहुंचे।

रेखा को देखते ही ऐसा था हेमा का रिएक्शन

जब हेमा मालिनी ने रेखा को सिंदूर के साथ देखा तो वह चौक गई और उन्होंने कहा कि, “अब ये मत कहना कि तुमने इससे शादी कर ली है।” इस दौरान रेखा ने हां में जवाब दिया। इसके बाद हेमा ने रेखा के कान में पूछा- “क्या इसके पास बहुत पैसा है, ये बहुत अमीर है।” लेकिन हेमा के सवाल पर रेखा केवल मुस्करा दी।

बता दें, रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी केवल 11 महीने ही चली थी। इसी बीच मुकेश अग्रवाल ने रेखा के ही दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया जिसके बाद रेखा का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। कई लोगों ने तो रेखा को मुकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी भी बता दिया था। हालांकि इस दौरान रेखा ने किसी को कुछ नहीं बोला।

कई साल बाद रेखा ने कहा था कि, “मैं सबसे पहले हर किसी को ये बताना चाहती हूं कि तलाक मैं नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे। उन्होंने मुझसे तलाक मांगा था। शायद अरेंज मैरिज के लिए मेरी जल्दबाजी ठीक नहीं थी। मैंने कभी भी रिश्ते पर हार नहीं मानी। अगर हम ये मानते थे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं तो उन्हें उसी वक्त अलग हो जाना चाहिए था। जब हम लंदन में अपना हनीमून मनाने गए थे उस वक्त ही मुझे हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया था।”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें