Bollywood : शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट हुईं बिपाशा बसु, पति करण संग शेयर की बेबी बंप की खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने वाली मशहूर ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। दरअसल बिपाशा बसु मां बनने वाली है और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी प्रेगनेंसी की खबर को कन्फर्म कर दिया है। जैसे ही फैंस को यह खबर मालूम हुई तो हर कोई उन्हें बधाई देने लगा। बिपाशा ने करण के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की है।
शादी के 6 साल बाद मां बनेगी बिपाशा
पहले आप यह जान लीजिए कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल साल 2016 को बंगाली परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। अब इस कपल के घर जल्दी नन्हा मेहमान आने वाला है।
बिपाशा बासु ने इस खुशखबरी को साझा करते हुए कहा कि, ‘एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।”
बता दें, बिपाशा बसु ने बहुत ही खूबसूरत फोटो शूट भी करवाया है जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा ने व्हाइट शर्ट पहनी हुई है जिसमें वह अन बटन करते हुए अपने बेबी को फ्लॉन्ट कर रही है वही करण बिपाशा को KISS करते हुए नजर आ रहे हैं।
करण की तीसरी पत्नी है बिपाशा
गौरतलब है कि बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी है। इससे पहले उन्होंने टीवी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी लेकिन उनकी यह शादी जल्दी टूट गई। इसके बाद उन्होंने टीवी की ही मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी रचाई लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी जल्द ही टूट गया।
इसके बाद करण सिंह ग्रोवर की जिंदगी में बिपाशा बासु की एंट्री हुई और इन दोनों ने शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की। बता दे इंडस्ट्री में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को पावर कपल कहा जाता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। अभिनेत्री के मां बनने की खबर सुन सभी खुश है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career