📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,390.91 ▼ -247.79 (-0.34%) • निफ्टी 50: 22,452.85 ▼ -150.20 (-0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Bigg Boss OTT2 Finale Voting : एल्विश यादव को धूल चटाते दिखे अभिषेक मल्हान, फिनाले से 2 दिन पहले पलटी बाजी

📅 12 August 2023, 03:30 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bigg Boss OTT2 Finale Voting : एल्विश यादव को धूल चटाते दिखे अभिषेक मल्हान, फिनाले से 2 दिन पहले पलटी बाजी
Bigg Boss OTT2 Finale Voting : एल्विश यादव को धूल चटाते दिखे अभिषेक मल्हान, फिनाले से 2 दिन पहले पलटी बाजी

वोटिंग ट्रेंड में कौन कितना आगे?

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को अपना विनर मिलने वाला है। इस सीजन को शुरु हुए पूरे आठ हफ्ते हो गए हैं और इस लंबी लड़ाई को महज पांच कंटेस्टेंट की पार कर पाए हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की एंट्री हुई हैं। हालांकि, ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर एल्विश और अभिषेक के बीच देखने के लिए मिल रही है। आइए आपको बताते हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले से दो दिन पहले वोटिंग ट्रेंड में कौन आगे चल रहा है और कौन लास्ट में है?

अभिषेक मल्हान निकले आगे

बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान पहले दिन से सिर्फ ट्रॉफी के लिए खेल रहे हैं। वह सीधा बोलते हैं कि वह यहां पर जीतने के लिए आए हैं। इस वजह से कई बार उन्हें लालची का टैग मिला। हालांकि, लोगों को अभिषेक का ये साइड पसंद आया। अभिषेक 32 लाख 52 हजार से भी ज्यादा पहले नंबर पर हैं। 

एल्विश यादव

एल्विश यादव के फैंस ने सड़कों पर गदर काट रखा है, लेकिन वोटिंग में वह दूसरे नंबर पर हैं। एल्विश यादव को फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान से कुछ ही वोट्स कम मिले हैं। उन्हें अब तक 31 लाख 64 हजार के आसपास वोट मिले हैं।

मनीषा रानी टॉप 3 में पक्का

बिग बॉस ओटीटी 2 के टॉप 3 में मनीषा रानी की एंट्री पक्की मानी जा रही है। वह वोटिंग में लगातार तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। ट्विटर पर सामने आए आकंड़ों में मनीषा को अब तक 6 लाख के आसपास वोट्स मिले हैं। 

चौथे नंबर पर आईं पूजा भट्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर पूजा भट्ट बनती हुई नजर नहीं आ रही हैं। वोटिंग में वह बुरी तरह पिछड़ गई हैं। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, पूजा भट्ट को अब तक 60 से 70 हजार तक वोट्स मिले हैं। इसके साथ ही वह चौथे नंबर पर हैं।

बेबिका धुर्वे रेस से बाहर

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर की रेस से बेबिका धुर्वे बाहर हो जाएंगी। वोटिंग ट्रेंड में बेबिका का नाम लगातार लास्ट में बना हुआ है। वह टॉप 5 में पहुंचने के बाद अब ट्रॉफी की रेस से बाहर हो सकती हैं।

अभिषेक और एल्विश में कांटे की टक्कर

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में अभिषेक और एल्विश के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है। दोनों में से कोई एक पक्का विनर बन सकता है। एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं, तो वहीं अभिषेक का खेल दमदार है। ऐसे में दोनों के बीच आखिरी मिनट तक टक्कर जारी रह सकती है।

विनर को मिलेगा कितना ईनाम?

बिग बॉस ओटीटी 2 में विनर को 25 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी। दावा है कि विनर को आजीवन ग्रोसरी की सामान भी मुफ्त में मिलेगा। 

कब होगा ग्रैंड फिनाले ?

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले इस वार सोमवार को होने वाला है। हमेशा रविवार के एपिसोड में ही विनर का नाम सामने आता है, लेकिन इस बार सोमवार यानी 14 अगस्त को विनर का खुलासा होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें