Anushka Sharma ने किया रिएक्ट : ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल लेंगे पैटरनिटी लीव
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही लंबे वक्त से सिनेमा से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अनुष्का शर्मा के फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर सिनेमा के अलावा भी अन्य मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में हाल ही में अनुष्का ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agrawal) से जुड़ी एक खबर पर रिएक्ट किया है, जिसको लेकर वो चर्चा में आ गई हैं और सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
ट्विटर के सीईओ पराग अपने दूसरे बेबी के वेलकम के लिए पैटरनिटी लीव ले रहे हैं। पराग के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। वहीं इस खबर को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'वक्त के साथ ही यह सामान्य हो जाएगा।' अनुष्का की इस इंस्टा स्टोरी को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का के फैन पेज इसके स्क्रीनशॉट को शेयर कर रहे हैं।
आज ही अनुष्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया। तस्वीर में अनुष्का की तस्वीर में दो कॉफी मग दिख रहे हैं। वह मोबाइल लिए बैठी हैं। उनके पीछे पेड़ दिखाई दे रहे हैं और चेहरे पर सुकून। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, उस वक्त की तस्वीर जब मैं एक नहीं बल्कि दो कप गरम कॉफी सुकून से पी सकती थी और तब फोन भी स्क्रॉल कर पाती थी। साथ में हैशटैग है #ifyouknowyouknow
अब तक नहीं दिखाया बेटी का चेहरा
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी जनवरी 2022 में 1 साल की हो चुकी है। दोनों ने अब तक मीडिया से उसका चेहरा छिपाकर रखा है। हालांकि वामिका के फोटोज कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं लेकिन विराट और अनुष्का की रिक्वेस्ट है कि लोग उनकी बेटी की तस्वीरें न खींचें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career