📅 Sunday, 04 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

इस फेमस अभिनेत्री के दीवाने है अनिल कपूर, इसके लिए बीवी तक को दे सकते है तलाक, पढ़ें पूरा मामला

📅 19 December 2021, 06:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस फेमस अभिनेत्री के दीवाने है अनिल कपूर, इसके लिए बीवी तक को दे सकते है तलाक, पढ़ें पूरा मामला
इस फेमस अभिनेत्री के दीवाने है अनिल कपूर, इसके लिए बीवी तक को दे सकते है तलाक, पढ़ें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर बॉलीवुड में जाना माना नाम है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। अनिल ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अपने 40 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। वे 64 की उम्र पार कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका जोश और सुंदरता दोनों खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

64 की उम्र में स्मार्ट हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर को बॉलीवुड का एवरग्रीन एक्टर भी कहा जाता है। 64 की उम्र में भी वे बहुत स्मार्ट और यंग दिखते हैं। वे अभी तक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। समय के साथ उनकी उम्र बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें देख आज भी कई हसीनाएं आहें भरती हैं। उनकी इस जवानी को लेकर कई बार ट्रोलर्स उनका मजाक भी उड़ाते हैं।

ये है जवानी का राज

वैसे हर कोई ये जानना चाहता है अनिल कपूर की इस जवानी का क्या राज है? एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपने चैट शो में अनिल कपूर से यही सवाल पूछ लिया था। इस पर अनिल ने जवाब देते हुए कहा था कि “मुझे लगता है भगवान ने हमें जो जिंदगी दी है उसे एन्जॉय करना चाहिए। भगवान की दया है कि उनके आशीवार्द से जिंदगी सही से गुजर रही है।”

फिटनेस को लेकर हैं जागरूक

अनिल अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं। वह अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं। वहीं रोजाना व्यायाम करना भी नहीं भूलते हैं। उनका कहना है कि हम सभी को 24 घंटे में से कम से कम एक घंटा अपने लिए जरूर निकालना चाहिए आपकी सेहत ही आपका असली खजाना है। इसके अलावा अनिल टेंशन कम लेते हैं और खुश ज्यादा रहते हैं। इससे भी उनके चेहरे का ग्लो जाता नहीं है।

कंगना रनौत के हैं दीवाने

अनिल कपूर पर कई लड़कियां मरती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री भी है जिस पर खुद अनिल कपूर मरते हैं। यदि उन्हें मौका मिले तो वह उनके लिए अपनी बीवी सुनीता कपूर को तलाक तक दे सकते हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत है।

कंगना के लिए छोड़ सकते हैं बीवी

दरअसल करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अनिल कपूर ने इस बात का खुलासा किया था। शो में करण ने अनिल से पूछा था कि एक ऐसी महिला का नाम बताइए जिनके लिए आप अपनी बीवी को भी छोड़ सकते हैं। इसका जवाब देते हुए अनिल कपूर ने मजाक में कंगना रनौत का नाम लिया था।

रियल लाइफ में पत्नी संग हैं खुश

वैसे रियल लाइफ में अनील अपनी बीवी सुनीता से बहुत प्यार करते हैं। वह उनके साथ एक खुशहाल जीवन बीता रहे हैं। दोनों ने 1984 में शादी रचाई थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर हैं। सोनम बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं जबकि हर्ष भी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें