📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

एक्टर पंकज त्रिपाठी सदमे में, बहनोई की मौत के गम से नहीं उबर पा रहे,काम से लिया ब्रेक, सड़क हादसे में बहन भी गंभीर रूप से जख्मी

📅 02 May 2024, 11:26 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक्टर पंकज त्रिपाठी सदमे में, बहनोई की मौत के गम से नहीं उबर पा रहे,काम से लिया ब्रेक, सड़क हादसे में बहन भी गंभीर रूप से जख्मी
एक्टर पंकज त्रिपाठी सदमे में, बहनोई की मौत के गम से नहीं उबर पा रहे,काम से लिया ब्रेक, सड़क हादसे में बहन भी गंभीर रूप से जख्मी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को लेकर बीते दिनों खबर सामने आई थी कि उनके बहनोई का देहांत हो गया है। उनका निधन एक सड़क हादसे में हुआ है। इसके बाद परिवार सदमे में है और इस गम से उबर नहीं पा रहा है। वहीं, सड़क हादसे के बाद से बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। ऐसे में पंकज इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं और वो परिवार के साथ ही हैं। इस दुख की घड़ी में परिवार और बहन के साथ रहने के लिए एक्टर ने काम से ब्रेक ले लिया है।

दरअसल, पंकज त्रिपाठी की बहन सबीता तिवारी और उनके पति राजेश तिवारी का 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे हुआ। ये सड़क हादसा दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे में स्थित जी.टी. रोड के निरसा चौक के करीब हुआ था। कपल बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है।

खतरे से बाहर हैं सबीता तिवारी

इस सड़क हादसे में राजेश तिवारी का निधन हो गया था। वहीं, पंकज त्रिपाठी की बहन सविता तिवारी गंभीर से रूप से घायल हो गई थीं। सविता को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि, कहा जा रहा है कि अब वह खतरे से बाहर हैं।

ऐसे में अब इस घटना और परिवार में हुई क्षति के बाद पंकज त्रिपाठी ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जब एक्सीडेंट हुआ तो पंकज अपने गांव में थे। इस क्षति के बाद परिवार सदमे में है और एक्टर ने अपने सारे काम से ब्रेक ले लिया है। फिल्म की शूटिंग भी रोक दी है। वो इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

मई में शुरू करने वाले थे शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी गांव से जल्द ही मुंबई के लिए लौटने वाले थे। मई की शुरुआत में ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम करने वाले थे। अब ऐसे में इस घटना के बाद उन्हें शूटिंग टालनी पड़ी है। पंकज फिलहाल अनुराग बासु सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन का हिस्सा हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें