📅 Friday, 09 October 2026 | 08:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,300 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
भोपाल

चुनाव के इस सर्वे ने उड़ाई भाजपा के दिग्गजों की नींद, सर्वे में कांग्रेस की सरकार

📅 29 October 2023, 03:30 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चुनाव के इस सर्वे ने उड़ाई भाजपा के दिग्गजों की नींद, सर्वे में कांग्रेस की सरकार
चुनाव के इस सर्वे ने उड़ाई भाजपा के दिग्गजों की नींद, सर्वे में कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस को 132 से 146 सीटें मिल सकती हैं. वहीं भाजपा को 84 से 98 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी को जोर का झटका लगने जा रहा है? क्या सत्ताधारी पार्टी आगामी चुनाव में पिछड़ने जा रही? ये सवाल एक चुनावी सर्वे के सामने आए चौंकाने वाले नतीजों से उठे हैं। हम बात कर रहे Zee News C Fore Survey की, जिसमें कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जताया गया है। जी न्यूज के इस ताजा सर्वे में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलती दिख रही।

MP Assembly Election 2023 Zee News C Fore Survey Result BJP Congress : एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान कर चुकी है। इस बीच आए एक सर्वे ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की नींद उड़ा दी है। सर्वे में चैंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जी न्यूज चैनल की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार भाजपा को एमपी में करारी शिकस्त मिल सकती है। बता दें कि एमपी में 17 नवंबर 2023 को एक ही चरण में वोटिंग होगी वहीं 3 दिसंबर 2023 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भाजपा को मिलेंगे 43 फीसदी वोट

सर्वे के अनुसार 230 सीटों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 132 से 146 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 84 से 98 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। बात करें वोटिंग पर्सेंट की तो कांग्रेस को 46 फीसदी, भाजपा को 43 फीसदी वोट वहीं अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सर्वे में चुनावी मुद्दों को लेकर भी खुलासा हुआ है। जी न्यूज के सर्वे के अनुसार 25 फीसदी लोगों ने माना कि महंगाई इस बार सबसे बड़ा मुद्दा रहने वाला है। वहीं बेरोजगारी को 24 फीसदी लोगों ने दूसरा सबसे बड़ मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, पेयजल को 7 फीसदी, सीवरेज को 9 फीसदी लोगों ने मुद्दा बताया है।

जी न्यूज के इस सर्वे को एमपी का सबसे लेटेस्ट सर्वे माना जा रहा है। ये सर्वे उम्मीदवारों के ऐलान के बाद करवाए गए हैं। ऐसे में इस सर्वे ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। अगर ये सर्वे नतीजों में तब्दील होते हैं तो भाजपा को प्रदेश में 25 साल बाद सबसे कम सीटें मिलेगी।

एमपी चुनाव में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा- सर्वे

मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा रह सकता है। जी न्यूज के ताजा सर्वे में ये खुलासा सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, 25 फीसदी लोग मानते हैं कि महंगाई इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है। दूसरे नंबर बेरोजगारी है, 24 फीसदी लोगों ने इसे मुख्य मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, सीवरेज को 9 फीसदी और पेयजल को 7 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया है। सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं को 6 फीसदी, शिक्षा को 4 फीसदी, बिजली को 3 फीसदी, कानून व्यवस्था को 2 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया है।

हाइलाइट्स

एमपी चुनाव को लेकर सबसे ताजा सर्वे

जी न्यूज सी फोर सर्वे में कांग्रेस को बढ़त

बीजेपी को 84 से 98 सीट का अनुमान

एमपी चुनाव में कांग्रेस को 46% वोट- सर्वे

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें