📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
भोपाल

सच कहना बगावत है तो समझो हम बागी हैं : सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

📅 11 June 2022, 10:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सच कहना बगावत है तो समझो हम बागी हैं : सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
सच कहना बगावत है तो समझो हम बागी हैं : सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. इस बार उन्होंने ज्ञापवापी मस्जिद और नुपूर शर्मा (Gyapvapi Mosque and Nupur Sharma) मामले को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं.

MP Sadhvi Pragya Singh Thakur : भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं. उनके इस ट्वीट कर नुपूर शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं जब इस ट्वीट को लेकर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अब उसे झूठा कहोगे तो बुरा लगेगा, विधर्मियों का इतिहास गंदा था, आप हमारा इतिहास बता दो, हम उनकी पोल खोल देंगे.

नूपुर शर्मा को धमकी मिलने पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है. कमलेश तिवारी ने कुछ कहा उससे इनको पीड़ा हुई और उसका कत्ल कर दिया. ये भारत हिंदुओं का है, यहां सनातन धर्म जिंदा रखना पड़ेगा, ये हमारी जिम्मेदारी है. नुपूर शर्मा का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जो इतिहास है वो सच है. विधर्मी अपनी गंदी मानसिकता से हमारे देवी-देवताओं को बुरा भला बोलते हैं. फिल्मों के जरिए हमारे देवी-देवताओं का अपमान करते हैं. हम चुप रहते हैं, हमें विरोध करना होगा.

फोटो सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें