📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका खत्म होने तक स्कुल नहीं खुलेंगे : ट्यूशन फीस में भी कोई वृद्धि नहीं

📅 05 July 2021, 10:16 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका खत्म होने तक स्कुल नहीं खुलेंगे : ट्यूशन फीस में भी कोई वृद्धि नहीं
मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका खत्म होने तक स्कुल नहीं खुलेंगे : ट्यूशन फीस में भी कोई वृद्धि नहीं

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता. इस कारण बच्चों की जिंदगी दांव पर नहीं लगा सकते, इसलिए तीसरी लहर की आशंका समाप्त होने के बाद ही स्कूल खुलेंगे. पूर्व निर्धारित ट्यूशन फीस ली जा सकेगी. ट्यूशन फीस में भी कोई वृद्धि नहीं होगी और न ही इसके अतिरिक्त कोई शुल्क स्कुल के द्वारा वसूला जा सकेगा. मुख्यमंत्री सिंह ने आगे कहा कि कोरोना के चलते स्कूल नहीं खुल पाने के कारण शिक्षकों की सैलरी खासकर प्राइवेट सकूलों में दिक्कत आ रही है. इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों की अपनी समस्याएं हैं. उन्होंने कहा कि मुझ से कई अभिभावकों ने मिलकर बताया कि स्कूल बंद होने के कारण पढ़ाई नहीं हो रही है, लेकिन फीस बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल टयूशन फीस के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लेगा. अभी भी मुझे चिंता इस बात की हो रही है कि लोग अब बिना मास्क के ही बाहर घूम रहे हैं. जनता यह भूल जाती है, कोरोना की दूसरी लहर में कितने कष्ट उठाना पड़े. उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत ने लोगों ने मास्क नहीं लगाया था. यह तीसरी लहर को न्योता हैं. लोग समझदारी से मास्क पहनकर तीसरी लहर को रोकने में सहायक बनें.

शादी समारोह में बड़े आयोजन : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले तीन-चार महीने संकट के हैं. शादियों में 50 जनों की संख्या निर्धारित की गई हैं, लेकिन इसका उल्लघंन हो रहा है. शहर में बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं. जो कोरोना की तीसरी लहर को न्यौता दे रहे हैं. जो किसी भी लिहाज से उचित नहीं हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें