📅 Wednesday, 30 September 2026 | 10:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश : विधानसभा में 9 मार्च 2022 को राज्य सरकार पेश करेगी बजट

📅 25 February 2022, 02:03 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश : विधानसभा में 9 मार्च 2022 को राज्य सरकार पेश करेगी बजट
मध्य प्रदेश : विधानसभा में 9 मार्च 2022 को राज्य सरकार पेश करेगी बजट

भोपाल : मध्‍यप्रदेश की शिवराज सरकार विधानसभा में 8 मार्च को बजट पेश करेगी। 15वीं विधानसभा का सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 25 मार्च तक के लिए बुलाया गया है। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी।बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार के एक साल के काम और आगामी वित्तीय वर्ष (next financial year) का रोडमैप रखा जाएगा। इसके अगले दिन 8 मार्च और 10 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। वहीं, 9 मार्च 2022 को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Deora) विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। सरकार ने पहले ही बजट को लेकर विशेषज्ञों से सुझाव लिए हैं।

सरकार पहली बार चाइल्ड बजट भी प्रस्तुत करेगी। इसमें बच्चों के ऊपर व्यय की जानी वाली राशि को ब्योरा विभागवार शामिल रहेगा। यानी विभाग अनुसार बच्चों की योजनाओं को लेकर अलग से जानकारी होगी। इसके अलावा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश  काे बढ़ावा देने की झलक भी देखी जा सकती है। इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। 

वहीं, इस बार विधानसभा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसके चलते विधानसभा में अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य व्यक्तियों का प्रवेश सीमित ही रखने की बात कही जा रही है। विधानसभा का 12 और 13 को शनिवार और रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, शुक्रवार 18 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। अगले दिन शनिवार होने से सदन बैठक नहीं होगी। 20 मार्च को रविवार रहने से अवकाश रहेगा। 22 मार्च को रंगपंचमी की छुट्टी रहेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें