📅 Monday, 14 September 2026 | 10:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

📅 25 April 2020, 02:05 AM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश सरकार लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश सरकार लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाएगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल । कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के मजूदरों का वापस लाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को सरकार मध्यप्रदेश वापस लाएगी। इन मजदूरों को प्रदेश में वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री  चौहान ने उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है और इन मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों को लाने के लिए उनके परिवारजनों को मध्यप्रदेश से जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों के फंसे हुए मजदूरों को भी उनके प्रदेशों में जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए वे स्वयं के साधनों अथवा उनकी राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए साधनों का प्रयोग कर सकेंगे। मध्यप्रदेश में ही एक जिले के दूसरे जिले में फंसे मजदूर भी अपने जिलों को लौट सकेंगे। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि यह कार्य पूरी सावधानी से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए किया जाएगा। राज्य तथा जिलों की सीमाओं पर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी संक्रमित क्षेत्रों तथा इंदौर जिले से किसी भी मजदूर को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं करें जिससे कि मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें