मध्यप्रदेश : 19 नगरीय निकायों में चुनाव का ऐलान : 343 वार्डों में पार्षद चुने जाएंगे
भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने बचे हुए 19 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आयोग के अनुसार 20 जनवरी 2023 को सभी निकायों में मतदान कराया जाएगा. वहीं 23 जनवरी 2023 को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि नाम निर्देशन-पत्र लेने का कार्य 30 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक होगा. वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 जनवरी 2023 है. वोटिंग 20 जनवरी 2023 को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगी. मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 जनवरी 2023 होगी. जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने है, वहां तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है. 19 नगरीय निकायों के 343 वार्डों में पार्षद चुने जाएंगे. इसके लिए वोट डालने के लिए 720 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे हैं. जहां 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात