📅 Sunday, 06 September 2026 | 06:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛈️ इंदौर: 26°C (तूफान/बारिश)
भोपाल

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

📅 04 September 2023, 01:29 AM ✍️ Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
  • भोपाल :
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जीतू ने कहा किशिवराज सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रुपए देना शुरू किया है।

    राज्य सरकार (State Govt.) ने एक हजार से बढ़ाकर इसे 1250 भी कर दिया है। साथ ही सीएम चौहान लगातार महिलाओं को 3000 देने का वादा कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिला अत्याचार से जनता त्रस्त आ चुकी है और शिवराज जन आशीर्वाद यात्रा का नाटक कर रहे हैं।

    जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में हो रही बिजली की समस्या और सोयाबीन की फसल को लेकर भी साधा सरकार पर हमला बोला- जीतू ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या हो रही है किसानों को समय से बिडली नहीं मिल रही है। तो वहीं बारिश न होने के कारण किसान वर्ग परेशान है। प्रदेश सरकार को एमपी में सूखा घोषित करना चाहिए और किसानों के लिए तत्काल मदद का लान करना चाहिए। लेकिन ऐसा न करते हुए शिवराज और बीजेपी रथ लेकर झूठी घोषणाएं करते फिर रहे हैं।

    कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में राजनीति की ऐसी मंडी पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने सीएम चौहान का ट्वीट रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज 50 रुपए डाले हैं! कल 200 रुपए डालूंगा!परसों 500 रुपए डालूंगा! फिर 1200 रुपए डालूंगा! चार बार का नाकाम मुख्यमंत्री अपनी 20 साल पुरानी सरकार के बाद भी, खुलेआम वोट खरीद रहा है। मध्य प्रदेश में राजनीति की ऐसी मंडी पहले कभी नहीं देखी गई। महंगाई के इस दौर में ईमानदार और मेहनतकश करदाताओं के पैसे को इस तरह लुटाना भाजपा की हार की हताशा है! जनता समझ रही है, भाजपा जा रही है।’

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें