भाजपा नेता ने कमलनाथ और गोविंद सिंह को भेजी राम भजन की सीडी
हनीट्रेप की कोई सीडी है तो उसे कोर्ट को सौंप देना चाहिए
भोपाल :
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. दुर्गेश केसवानी ने आज शनिवार सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को भेंट की। सीडी भेजने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भजन करना चाहिए उस उम्र में वो लगातार अश्लील सीडी देख रहे हैं और उसका सार्वजनिक गुणगान भी कर रहे हैं। जबकि नाथ को इस उम्र में अपना परलोक सुधारने के लिए काम करना चाहिए। उन्होने कहा कि उनके पास अगर हनीट्रेप की कोई सीडी है तो उसे कोर्ट को सौंप देना चाहिए।
माननीय न्यायालय को सौंपे सीडी
दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कमलनाथ इस उम्र न केवल अश्लील सीडी देख रहे हैं, बल्कि इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा भी कर रहे हैं। ऐसे में यदि उनके पास हनीट्रेप से संबंधित कोई सीडी है, तो उन्हें इसे न्यायालय को सौंपना चाहिए। इससे जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनके चेहरे भी लोगों के सामने आएंगे। हनीट्रेप की सीडी छिपाकर वे दोषियों को संरक्षण भी दे रहे हैं और इसे देखकर अपनी मानसिक स्थिति भी बिगाड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि इसीलिए मैंने कमलनाथ और गोविंद सिंह को रामभजन की सीडी भेजी है जिससे वे अपना परलोक भी सुधारें और अपने जीवन को भी सुखी करें।
कांग्रेस ने राम मंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ही भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने पर चलती रही है। कांग्रेस नेता राम सेतु के अस्तित्व को नकारते रहे हैं। भगवान राम को काल्पनिक बताते रहे है। इतना ही नहीं जब राम जन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे, उस समय भी कांग्रेस ने राम मंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। ऐसे में जब कांग्रेस की राजनीति ही खत्म होने की कगार पर आ गई है, तो कांग्रेसियों को भगवान राम की शरण में आ जाना चाहिए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी