📅 Monday, 14 September 2026 | 04:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,850 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
भोपाल

भोपाल अपडेट : श्री चारभुजानाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज

📅 05 November 2021, 12:39 PM ✍️ धर्मेन्द्र दवे ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोपाल अपडेट : श्री चारभुजानाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज
भोपाल अपडेट : श्री चारभुजानाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज

भोपाल : श्री चारभुजानाथ मंदिर भोपाल पर भव्य स्तर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज दिनांक 5 नवबंर, 2021 शुक्रवार को रहा हैं. श्री चारभुजाजी मेवाड़ मंडल भोपाल के अध्यक्ष श्री राकेश जी जोशी एवं श्री धर्मेन्द्र दवे ने पालीवाल वाणी को बताया कि वैसे तो भोपाल में परम्परानुसार दीपावली के दूसरे दिन प्रतिवर्ष श्री चारभुजानाथजी मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें प्रभु को छप्पन भोग धराये जाते हैं, किन्तु इस बार दीपावली के दूसरे दिन यानि 5 नवबंर 2021 को श्री चारभुजानाथ जी को छप्पन भोग धराये जाने के साथ ही मंदिर पर भजन-कीर्तन, कार्तिक मास कथा एवं महाआरती के साथ ही समाज के सभी परिजनों के लिए सपरिवार महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है. श्री राकेश जोशी एवं श्री धर्मेन्द्र दवे ने आगे बताया कि यह प्रथम अवसर है, जब समाज भव्य अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन करने जा रहा है. इस आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों सहित विशेष कर मातृशक्ति में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ वही युवाओं का अपार जन समर्थन प्राप्त होने से आज का आयोजन एक ऐतिहासिक इबारत लिखने भी जा रहा हैं. क्योंकि इसके पहले अन्नकोट महोत्सव भव्य स्तर पर कभी नहीं हुआ.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें